अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के अरकुना के निकट हाईवे पर ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवार सामने चल रही डीसीएम से टकरा गए। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए युवक अरुण कुमार पुत्र बदलू निवासी महोली की मौके पर ही मौत हो गयी।
विज्ञापन
उसके साथ बाइक पर सवार विशाल निवासी मुहम्मदपुर व शंकर निवासी महोली गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।