फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में नहाते समय युवक की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। थाना गोसाईगंज के दिलासीगंज घाट पर सरयू नदी में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। थाना गोसाईगंज के ग्राम सभा बेनवा निवासी अंशदीप तिवारी (18) पुत्र शत्रुघ्न तिवारी अपने घर से ननिहाल सोनौरा निवासी जगन्नाथ मिश्रा के यहां आया हुआ था। वह शुक्रवार को अपने मामा के लड़के के साथ दिलासीगंज घाट पर घूमने गया था।
विज्ञापन

घाट से लगभग 100 मीटर पूर्व नदी में स्नान करने के दौरान अंश डूब गया। उसे डूबता देख उसके मामा के लड़के की गुहार सुन आसपास के लोग इकट्ठा हुए। किसी ने दूरभाष से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष गोसाईगंज कृष्ण कुमार मिश्र ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बरामद किया। बताया कि पंचनामा कर शव विच्छेदन हेतु भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें