अयोध्या। महाराजगंज थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम भिटरिया नारा निवासी एक युवक की बुधवार रात ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
चौकी प्रभारी पूराबाजार राम अवतार राम ने बताया गया कि गांव निवासी प्रदीप प्रजापति (22) पुत्र श्याम नारायन प्रजापति के घर के सामने ही रेलवे लाइन है। परिवार वालों का कहना है कि शौच के लिए शाम लगभग सात बजे वह घर से निकला था।
जब काफी देर तक नहीं आया तो खोजबीन शुरू की गई। घर के सामने रेलवे लाइन पर ही उसकी लाश मिली। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है।