फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के ग्राम गड़हा नसीरपुर निवासी एक युवक की सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। गांव निवासी निखिल वर्मा (23) पुत्र राम सिंह पॉलिटेक्निक का छात्र था।
विज्ञापन

वह सोमवार सुबह करीब नौ बजे घर से निकला था। आम के बाग में कुछ देर बैठने के बाद रेल की पटरी पार करते हुए अचानक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों की सूचना पर रौनाही पुलिस और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। एसएसआई शमशाद अहमद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं, युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें