फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बंदियों के साथ रह रहे नवजात शिशुओं को पोषण युक्त भोजन देने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर सोमवार को प्राधिकरण की जिला सचिव रिचा वर्मा द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुल 1205 महिला व पुरुष बंदी कारागार में मौजूद मिले।
विज्ञापन

इन सभी को सरकार की तरफ से मिलने वाली विधिक सहायता प्राप्त करने को लेकर जागरूक भी किया गया। इस दौरान प्राधिकरण सचिव ने जेल में बंद महिला बंदियों के साथ रहने वाले शिशुओं को स्वास्थ्य व पोषण युक्त भोजन उपलब्ध कराने को भी निर्देशित किया।
सचिव द्वारा बंदियों को बताया गया कि यदि किसी के पास अधिवक्ता की सुविधा उपलब्ध नहीं है तो उसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अपने मुकदमे की पैरवी हेतु निशुल्क अधिवक्ता की सुविधा प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

जेल में लीगल एंड क्लीनिक की स्थापना भी की गयी है जिससे किसी बंदी को कोई समस्या हो तो वह जेल में स्थापित लीगल एंड क्लीनिक के माध्यम से कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है।
जेल अधीक्षक से कहा गया कि जिन बंदियों की जेल अपील की जानी है उनका प्रार्थना पत्र कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में उपलब्ध कराएं, जिससे इस संबंध में आगे की कार्यवाही की जा सकें।
इस दौरान उन्होंने जिला कारागार में निर्माणाधीन हाई सिक्योरिटी बैरक का भी निरीक्षण भी किया गया। महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली गयी।
अधीक्षक को निर्देशित किया गया नवजात शिशु एवं उनके स्वास्थ्य का विशेष देखभाल किया जाए, साथ ही आवश्यक पोषण युक्त भोजन भी दिया जाए। इस मौके पर जेल अधीक्षक शशिकांत, प्रभारी हेमराज सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें