अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी को अयोध्या के दौरे पर आएंगे। वे यहां दो चुनावी जनसभाएं करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ मिल्कीपुर और बीकापुर में जनसभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील करेंगे।
भाजपा के मीडिया प्रभारी डॉ. रजनीश सिंह ने रविवार को बताया कि योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी को अयोध्या आ रहे हैं। वे मिल्कीपुर विधानसभा अंतर्गत इनायत नगर में हुआ बीकापुर विधानसभा अंतर्गत आरडी इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगे।