फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण के बाद भाजपा के बूथ पर भूत नाचेंगे : अखिलेश यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। तीसरे चरण के बाद भाजपा शून्य हो जाएगी। बाबा कहते हैं कि सरकार बनी तो गर्मी निकाल देंगे, जैसे ही पहले चरण का वोट पड़ा है भाजपा के नेता व कार्यकर्ता ठंडे पड़ गए।
विज्ञापन

दूसरे चरण में वोट पड़ा तो सुन्न पड़ गए, अब तीसरे चरण के बाद शून्य होने जा रहा है। रुदौली की जमीन गंगा-जमुनी तहजीब की वह जगह है, जहां से भाईचारा का संदेश जाता है।
फैजाबाद से समाजवादियों का बहुत पुराना रिश्ता रहा है, यहां पर न केवल आपस में मिल जुलकर बल्कि समय-समय पर एक दूसरे का सम्मान करने की परंपरा रही है।
यह बातें रुदौली के सोफियाना इलाके में आयोजित जनसभा में रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहीं। अखिलेश ने संबोधन की शुरूआत में भगवान श्रीराम को याद करते हुए कहा कि भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्रीराम की धरती को प्रणाम करता हूं।
विज्ञापन

इस दौरान मंच पर मौजूद आचार्यों ने शंखनाद कर उनका स्वागत किया। कहा कि कहा कि फैजाबाद, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर व बलिया के लोग वोट डालेंगे तो भाजपा के बूथों पर सन्नाटा रहेगा, क्योंकि जनता इनसे नाराज है।
कहा कि आज मुझे भी अपना वोट डालने का मौका मिला। मैं साइकिल का बटन दबाकर आ रहा हूं। फैजाबाद के लोगों यह चुनाव सरकार बनाने का है। उत्तर प्रदेश का चुनाव देश का लोकतंत्र व संविधान बचाने का काम करेगा।
यह चुनाव उत्तर प्रदेश के भाग्य को बनाने का चुनाव है। सपा सरकार ने बहुत काम करके दिखाया है, हम लगातार काम करते रहेंगे जिससे जनता के पास सरकारी मदद पहुंच सके।
कहा कि भाजपा के प्रत्याशी कान पकड़कर सौ बार भी उठक बैठक करे तो भी किसान माफ नहीं करेंगे। अभी तक हम लोग बाबा को बाबा मुख्यमंत्री कहते थे। मुख्यमंत्री दूसरों व शहरों का नाम बदलते थे, रंग बदल कर अपना काम बनाते थे।
अंग्रेजी के एक अखबार ने उनका नाम बदलकर बाबा बुलडोजर रखा है। ये नाम मैंने नहीं रखा अखबार ने रखा है। दूसरों के नाम बदलने वालों का नाम बदल गया अब यह बुलडोजर बाबा है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह काका (कृषि काला कानून) गया है उसी तरह बाबा भी जाएंगे। कहा कि किसान भाइयों से भाजपा सरकार ने आय दोगुना होने का वादा किया था, जो पूरा नहीं हुआ।
इन्होंने कहा था हवाई चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज में बैठेगा लेकिन पांच साल में डीजल-पेट्रोल इतना महंगा कर दिया कि युवा व किसानों की मुश्किलें बढ़ गई, अगर इनकी सरकार फिर आ गई तो पेट्रोल 200 में बिकेगा।
कहा कि भाजपा ने गरीबों की जेब से पैसा निकालकर अमीरों की तिजोरी भरने का काम किया है। अभी जल्द ही बैंकों का पैसा लेकर भागने वाले कहां के लोग हैं, यह सभी जानते है।
बुलडोजर बाबा कहते हैं हम दोपहर 12 बजे सोकर उठते हैं, बाबा जी कहां से देख लेते हैं। हम मान भी ले कि वह हमारे पड़ोसी है। अब मैं भी इनके यहां देखता हूं तो दिन और रात में धुआं उठता रहता है, हमारी और उनकी दीवार एक है।
कहा कि शिक्षक भर्ती बंद पड़ी है जो लोग पढ़े लिखे हैं वह जानते हैं कि शिक्षा और अन्य विभाग में 11 लाख पद खाली पड़े है। हमारे मुख्यमंत्री बाबा 24 घंटे क्या काम करते रहे, जो 11 लाख पद अभी खाली हैं।
इन्होंने कोई काम नहीं किया सिर्फ धुआं उड़ाते रहे। कहा कि शिक्षा मित्रों ने बीजेपी पर ज्यादा भरोसा कर लिया, इनको भी बीजेपी वालों ने धोखा दिया। इनकी मदद सपा ने की थी, आगे भी करेंगे।
शिक्षकों की भर्ती करेंगे, समाजवादी सरकार बनने पर पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। पूर्व सांसद मित्रसेन यादव को याद करते हुए कहा कि वह सांसद विधायक रहे, लगातार लड़ते रहे लेकिन पीछे नहीं हटे।
अगर सरकार बनी तो उनके सम्मान में कोई बड़ा काम करेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक व रुदौली विधानसभा से सपा प्रत्याशी आनंद सेन यादव, बीकापुर प्रत्याशी फिरोज खान गब्बर, विधान परिषद सदस्य हीरा लाल यादव, रुदौली नगर पालिका अध्यक्ष जब्बार अली, सपा जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव, पूर्व विधायक जय शंकर पांडेय समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें