फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद के पार्थिव शरीर का इंतजार, सुबह 7 बजे दी जाएगी सलामी

विज्ञापन
शहीद राजकुमार यादव-फाइल फोटो - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। नक्सली हमले में शहीद रानोपाली निवासी राजकुमार यादव का पार्थिव शरीर देर रात्रि करीब एक बजे तक पहुंचने की संभावना है। शहीद के पार्थिव शरीर के इंतजार में रानोपाली स्थित शहीद के आवास पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है।
विज्ञापन

लोग अयोध्या के लाल का अंतिम दर्शन पाने के लिए बेसब्र हैं। शहीद के अंतिम संस्कार की भी तैयारी सीआरपीएफ व पुलिस प्रशासन के द्वारा की जा रही है। शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद मंगलवार सुबह 7 बजे घर के सामने शहीद को सलामी दी जाएगी।
इसके बाद शहीद की अंतिम यात्रा घर से निकल कर रानोपाली क्रॉसिंग पर पहुंचेगी। जहां एक बार फिर शहीद को सलामी दी जाएगी। यहां से शहीद का शव सीआरपीएफ की गाड़ी में रख कर सरयू घाट पर ले जाया जाएगा। जहां अंतिम बार सलामी देकर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें