फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
भेलसर (अयोध्या)। तहसील क्षेत्र रुदौली में एक लेखपाल द्वारा किसान से रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरोप है कि वह किसान से खेत की पैमाइश करने के एवज में एक हजार रुपये की घूस ले रहा था।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है किस तरह लेखपाल एक किसान से रिश्वत ले रहा है। रुदौली तहसील क्षेत्र के सरैठा गांव निवासी व भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह का आरोप है कि बिना उनकी जानकारी के लेखपाल द्वारा अपने कार्यकाल में दूसरे के चक की पैमाइश कर उनके खेत में निकाल दिया गया था जबकि मौके पर उसका चक किसी दूसरे के खेत में निकल रहा है। उन्होंने फिर से पैमाइश करने का निवेदन किया तो उसके एवज में उनसे एक हजार रुपये की रिश्वत भी ली लेकिन अभी भी खेत ज्यों का त्यों पड़ा हुआ है।
उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री दरबार में जाकर करने की बात कही। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद तहसील के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इस संदर्भ में उप जिलाधिकारी रुदौली स्वप्निल यादव ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में यदि सही पाया गया तो लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें