फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 : अयोध्या की महिलाओं ने कई मुद्दे उठाए, योगी सरकार और विपक्ष को इनकी बातें जरूर सुननी चाहिए

Wed, 08 Dec 2021 02:33 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या

सार

चाय पर चर्चा के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' अयोध्या की महिलाओं के बीच पहुंचा। यहां स्थानीय महिलाओं ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर चर्चा की। 
विज्ञापन
अयोध्या में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या के विकास कार्यों से काफी महिलाएं खुश हैं तो कुछ महिलाओं में नाराजगी भी है। 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' जब महिलाओं के बीच पहुंचा तो सभी ने कई मुद्दे उठाए। महिला सुरक्षा, विकास कार्य, साफ-सफाई, रोजगार समेत कई मसलों पर अपनी  बात रखी। पढ़िए महिलाओं ने क्या कहा?
विज्ञापन

विकास कार्य पर क्या बोलीं महिलाएं? 

अयोध्या में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
समाजसेविका रत्ना जायसवाल ने कहा कि वह मौजूदा सरकार के कामकाज से खुश हैं। हालांकि, सरकार से उम्मीदें भी हैं। रत्ना के अनुसार हर महिला चाहती है कि उसे भी रोजगार मिले। गरीब वर्ग की महिलाओं को तो इसका फायदा मिल रहा है, लेकिन मध्यमवर्गीय महिलाओं को अभी इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है। 

मंशा शर्मा ने कहा कि पहले के मुकाबले काफी बेहतर विकास कार्य हुए हैं। वर्तमान सरकार के कामकाज से भी खुश हैं। भावना ने महंगाई का मुद्दा उठाया। कहा कि महंगाई के चलते सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। 

समाजवादी पार्टी की महिला नेता मुस्कान ने कई मुद्दे उठाए। कहा कि पहले की सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाओं को शुरू किया था। मौजूदा सरकार ने समाजवादी पेंशन, विधवा पेंशन समेत कई तरह की योजनाओं को बंद कर दिया। आज विधवा, दिव्यांग महिलाएं सब परेशान हैं। महंगाई बढ़ती जा रही है। महिलाएं भी असुरक्षित हैं। अस्पतालों की हालत काफी खराब है। सीटी स्कैन की सुविधा नहीं है। 
विज्ञापन

सरकार ने क्या अच्छा किया? 

अयोध्या में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
भारती सिंह ने कहा कि पिछली सरकार में अपराधियों को बढ़ावा दिया जाता था। अब हालात अलग है। अपराधियों में एक तरह का डर रहता है। महिलाओं का उत्पीड़न रूका हुआ है। महंगाई और विकास कार्य पर भारती ने कहा कि पूरे देश ने कोरोना की मार झेला है। लॉकडाउन लगा तो कुछ नुकसान तो सभी को हुआ है। हम एक परिवार चलाते हैं तब हमारे सामने तमाम दिक्कतें आती हैं, सरकार तो पूरा देश चला रही है। 

सरकार के सामने न जाने कितनी दिक्कतें आती होंगी। इसलिए हम सभी को सरकार को सपोर्ट करना चाहिए। भारती ने आगे कहा, अयोध्या में 18 कुंड विलुप्त हो चुका था। अब फिर से इसे सही किया जा रहा है। सरकार को हमें भी साथ देना चाहिए। 

शक्ति सिंह ने कहा कि मंदिर बनने से यहां के स्थालीय लोगों को काफी फायदा मिलेगा। विदेशों से पर्यटक आएंगे तो यहां के युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। सरस्वती ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के विकास कार्य काफी अच्छे हैं। अयोध्या का नाम आज देश विदेश में हो रहा है। 

आरती सिंह ने भी महिलाओं के रोजगार का मुद्दा उठाया। कहा कि विकास कार्य तो बहुत अच्छे हो रहे हैं, लेकिन महिलाओं को थोड़ी मदद मिले तो और भी अच्छा होगा। 

शिखा ने कहा कि ग्लोबल लेवल पर अयोध्या की अलग पहचान बनी है। शिक्षा, सड़क समेत कई क्षेत्रों में विकास कार्य हुए हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें