फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, 6 गिरफ्तार

विज्ञापन
अयोध्या-मुठभेड़ के बाद घायलों का जिलाअस्पताल में हो रहा उपचार। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। थाना कैंट पुलिस की बदमाशों के साथ शनिवार देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से चार और बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सभी बदमाशों का लंबा आपराधिक इतिहास है। इनके द्वारा अयोध्या समेत जनपद सुल्तानपुर, जौनपुर, इलाहाबाद, कौशांबी, चित्रकूट, बलरामपुर, अंबेडकरनगर, गोंडा, महराजगंज, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर व गोरखपुर में कई आपराधिक घटनाएं की गई है।
यहां उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस भी दर्ज है। एसएसपी शैलेश पांडेय ने रविवार को बताया कि थाना कैंट प्रभारी अरुण प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ शनिवार देर रात संदिग्धों की तलाश में नियावां चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ककरही बाजार के पास 5-6 संदिग्ध व्यक्ति चोरी के माल के बटवारे की बातचीत कर रहे हैं। सूचना के आधार पर रात करीब 2.50 बजे पुलिस टीम ककरही बाजार पहुंची तो वहां मौजूद 5-6 व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे।
पुलिस ने दौड़ाकर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बाइक पर पहले से बैठे दो व्यक्ति पुलिस द्वारा घेराबंदी करने पर पुलिस के ऊपर फायरिंग करते हुए जमथरा की तरफ भागने लगे।
इस दौरान जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़े। उन्हें गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एसएसपी ने बताया कि घायल दोनों बदमाशों की पहचान रमापति बरवार निवासी ग्राम दुबिहा थाना धानेपुर जनपद गोंडा व धर्मेंद्र बरवार निवासी छजवा थाना मोतीगंज जनपद गोंडा के रूप में हुई।
वही शेष चार बदमाशों की पहचान विनोद कुमार निवासी ग्राम छजवा थाना मोतीगंज जनपद गोंडा, राजू बरवार निवासी ग्राम छजवा थाना मोतीगंज जनपद गोंडा, शिवकुमार निवासी ग्राम बल्दू का पुरवा मजरे बनगाई थाना धानेपुर जनपद गोंडा व लक्ष्मण निवासी ग्राम बल्दू का पुरवा मजरे बनगाई थाना धानेपुर जनपद गोंडा के रूप में हुई।
इनके पास से दो तमंचा, पांच कारतूस, 23 हजार रुपये व एक बाइक बरामद हुई। एसएसपी के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने जनपद सुल्तानपुर, जौनपुर, इलाहाबाद, कौशाम्बी, चित्रकूट, बलरामपुर, अंबेडकर नगर, गोंडा, महराजगंज, देवरिया, बस्ती, सिध्दार्थनगर, गोरखपुर में कई आपराधिक वारदातें की है।
बताया कि इनमें से धर्मेंद्र के खिलाफ बहराइच व सुलतानपुर में, रमापति के खिलाफ सुल्तानपुर व गोंडा में आधा दर्जन केस दर्ज है। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की गई है। इसके अलावा विनोद के खिलाफ चित्रकूट, बलरामपुर में, राजू के खिलाफ देवरिया में, शिवकुमार व लक्ष्मण के खिलाफ गोंडा जनपद में आपराधिक मामलों में केस दर्ज है। बताया कि सभी के खिलाफ थाना कैंट में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें