अयोध्या। बीते दिनों यूएई से पति के साथ लौटीं जज भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। इसके अलावा एक अन्य मरीज भी संक्रमित मिला है। जज को उनके आवास पर ही आइसोलेट किया गया है, जबकि मरीज लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती है।
सीएमओ डॉ. अजय राजा ने बताया कि बीते दिनों यूएई से पति के साथ यात्रा करके लौटी सुरसरि कॉलोनी निवासी जज भी पॉजिटिव आ गई हैं। इनके पति 26 दिसंबर की रिपोर्ट में संक्रमित आ चुके हैं।
दोनों को उनके आवास पर ही होम आइसोलेट किया गया है। वहीं, 20 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश से लौटा रानोपाली निवासी 42 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है।
उसे लखनऊ स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। कहा कि संक्रमण में इजाफा हो रहा है। लोग सावधान सतर्क रहें और कोरोना मानकों का पालन करें।