फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

169 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। एसटीएफ लखनऊ व रौनाही पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार की सुबह बिहार से मुरादाबाद ले जाया जा रहे 169 किलोग्राम गांजे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए गांजा की कीमत करीब तीस लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों युवकों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइंस सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान मामले का खुलासा करते हुए एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था।
इस बीच एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक डीके शाही के नेतृत्व में एसटीएफ टीम लखनऊ व रौनाही थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार की भोर में करीब 04:15 बजे तहसीनपुर टोला प्लाजा से करीब 150 मीटर पहले लखौरी गांव के पास ट्रक लेकर जा रहे दो युवकों को घेराबंदी करके रोकवाया और ट्रक की तलाशी ली तो 169.18 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजा ले जा रहे युवकों की पहचान मोहम्मद जिशान व फरमान निवासी आजाद नगर, एमडीए कालोनी संभल रोड, थाना मझौला, मुरादाबाद के रूप में हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुबूला कि वे असम व कूच बिहार से अवैध गांजा व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं और प्रदेश के कई जिलों में इसकी आपूर्ति करते हैं। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसटीएफ लखनऊ के उप निरीक्षक अतुल चतुर्वेदी, प्रदीप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल नीरज पांडेय, अरशद खां, सुशील सिंह व गौरव सिंह आदि शामिल रहे। प्रेसवार्ता में सीओ सदर शैलेंद्र गौतम, प्रभारी निरीक्षक रौनाही शमशेर बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें