फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टमाटर हुआ लाल, शिमला मिर्च ने दिखाए नखरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। एक पखवारे में बढ़े हुए दामों के चलते टमाटर और लाल हो गया है। दो सप्ताह पहले करीब 25 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर आज 80 रुपये किलो तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

वहीं, मौसमी हरी सब्जियों के दाम लोगों को राहत दे रहे हैं। सूखी सब्जियां जैसे आलू, प्याज, अदरक, लहसुन आदि के दाम भी आम उपभोक्ताओं की खरीद में हैं।
मौसमी हरी सब्जियां जैसे लौकी, भिंडी, तरोई, लोभिया, करैला, परवल के दामों ने आम ही नहीं गरीब उपभोक्ताओं को भी राहत दी है। हालांकि शिमला मिर्च, फूल गोभी के दामों में बढ़ोतरी हुई है।
एक माह में हरी सब्जियों के दामों ने उपभोक्ताओं को राहत दी है, लेकिन अचानक टमाटर के दामों में आए उछाल ने वह फिर परेशान हो गए हैं। करीब दो माह से 25 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहे टमाटर के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

थोक मंडियों में यह करीब 50 रुपये प्रति किलो जबकि फुटकर व रेहड़ी वालों द्वारा इसे 70 से 80 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जा रहा है। इसी तरह शिमला मिर्च के दाम दो सप्ताह पहले 40 रुपये थे।
वह अब 80 रुपये हो गये हैं। फूल गोभी के दाम में भी दोगुना का इजाफा हुआ है, इसकी कीमत 40 रुपये प्रति पीस से बढ़कर 80 रुपये तक हो गई है। वहीं, मौसमी हरी सब्जियों के दाम आम ही नहीं गरीब उपभोक्ताओं की भी पहुंच में हैं।
लौकी, तरोई, भिंडी, लोभिया, परवल, करैला आदि के दाम 10 से 20 रुपये प्रति किलो के आसपास ही है। बीते दिनों जहां नींबू के दाम आसमान छू रहे थे, अब उसमें कमी आई है। नींबू के दाम 250 रुपये से घटकर 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
सब्जी मंडी के थोक व्यापारी मो. इश्तहाक का कहना है कि बीते दिनों टमाटर की आवक कम होने से इसके दाम बढ़े हैं। साथ ही ट्रांसपोर्टरों ने माल ढुलाई के लिए दाम बढ़ा दिए हैं।
इस वजह से मंडी व्यापारियों को अब अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है। इस वजह से टमाटर समेत अन्य कुछ सब्जियों के दामों में इजाफा हुआ है।
वहीं तरोई, भिंडी, लौकी, करैला, परवल जैसी सब्जियों का उत्पादन शहर में पर्याप्त मात्रा में होता है, सीजन के चलते इनकी आवक भी खूब हैं, इसके चलते इनके दाम कम हैं।
विज्ञापन

सब्जियों के भाव
सब्जी 15 दिन पहले आज (प्रति किलो)
टमाटर 25 80
शिमला मिर्च 40 80
फूल गोभी 40 80
नींबू 250 100
प्याज 25 17
भिंडी 20 10
तरोई 30 10
लौकी 15 10
करेला 30 10
आलू 20 20
लहसुन 80 40
अदरक 60 40
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें