फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध विवि में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की नहीं होगी प्रयोगात्मक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के मौजूदा सत्र में इस बार कोविड के चलते प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्णय लिया है कि अंतिम वर्ष की मुख्य परीक्षा के आधार पर प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक निर्धारित किए जाएंगे। सिर्फ मौखिक परीक्षा की अनुमति विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रदान की है। यह परीक्षा भी ऑनलाइन की जा सकती है।
विज्ञापन

अवध विश्वविद्यालय ने मौजूदा सत्र के प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट कर दिया है। सिर्फ अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं कराई जानी है। यह परीक्षाएं 22 जुलाई से होंगी। इसकी पूरी रूपरेखा तय हो चुकी है। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि कोविड से विद्यार्थियों को पूरी तरह सुरक्षित रखा जाए। सिर्फ डेढ़ घंटे ही विद्यार्थी क्लास रूम में रहें।
इसके अलावा विवि प्रशासन ने यह भी तय किया है कि महाविद्यालयों में कोई भी प्रायोगिक व मौखिक परीक्षा नहीं आयोजित की जाएगी। प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए निर्णय लिया गया है कि अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को संबंधित विषय में मिलने वाले अंक के आधार पर प्रायोगिक परीक्षा के अंक दिए जाएंगे। इसके लिए संबंधित विषय का औसत निकाला जाएगा।
विज्ञापन

इसी औसत के आधार पर प्रायोगिक परीक्षा के अंक दे दिए जाएंगे। इसके अलावा महाविद्यालय को निर्देश है कि मौखिक परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित करा सकते हैं। जिले के कई महाविद्यालय ऐसे हैं जो प्रायोगिक परीक्षाओं का भ्रम देकर विद्यार्थियों को महाविद्यालय बुला रहे हैं। इसमें विवि के निर्देशों के अलावा कोविड के निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
अयोध्या जनपद के एक महाविद्यालय ने विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक परीक्षा के नाम पर बुलाया है। विद्यार्थियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि प्रयोगात्मक परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली के लिए बुलाया गया है, जबकि प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए कोई गाइड लाइन विवि प्रशासन की ओर से नहीं दी गई है।
विश्वविद्यालय में मौजूदा सत्र की प्रयोगात्मक परीक्षाएं नहीं होंगी। अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को संबंधित विषय में मिलने वाले अंक के आधार पर प्रायोगिक परीक्षा के अंक निर्धारित किए जाएंगे। जो महाविद्यालय प्रायोगिक परीक्षाएं करा रहें हैं, उन के खिलाफ शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।- प्रो. विजयेन्दु चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी, अवध विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें