फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैथिली साहित्य के विद्वानों का लगेगा जमावड़ा

विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते महंत अवधेश दास - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन का आयोजन 22 व 23 दिसंबर को प्रस्तावित है। इस सम्मेलन में मैथिली साहित्य के विद्वानों का जमावड़ा होगा। संवैधानिक अधिकार दिवस के रूप में आयोजित होने वाले 19वें अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन में गोष्ठी, कवि सम्मेलन सहित सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन के जरिये अयोध्या व मिथिला के पौराणिक संबंधों को भी पारिभाषित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राजनीतिक हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

सम्मेलन के स्वागताध्यक्ष बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश दास ने कहा कि माता जानकी का चरित्र हमारे क्षेत्र की सांस्कृतिक चेतना की केंद्रीय भावना है। पूरी दुनिया में अगर हमारी संस्कृति सर्वश्रेष्ठ संस्कृति के रूप में पहचानी जाती है तो यह भगवान श्रीराम और माता जानकी द्वारा प्रस्तुत उदाहरण के कारण ही है।
सम्मेलन के महासचिव डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने बताया कि महंत कौशल किशोर दास की अध्यक्षता में कौशलेंद्र कथा मंडप में आयोजित होने जा रहे सम्मेलन में मिथिला, मैथिली एवं मैथिलक उत्कर्ष विषय पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगा। इसके अलावा कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि सम्मेलन के दौरान संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल विभिन्न भाषाओं में उत्कृष्ट साहित्यिक अवदान देने वाले साहित्यकारों सहित अन्य विधाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को मिथिला रत्न से सम्मानित किया जाएगा।
सम्मेलन में बिहार सरकार के कबीना मंत्री संजय झा एवं जिवेश मिश्र के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी ठाकुर, दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राजनीतिक हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें