फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के दूसरे दिन भी नहीं टूटा सन्नाटा, किसी भी प्रत्याशी ने नहीं भरा पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। विधानसभा चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन बुधवार को भी किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। नामांकन स्थल पर मौजूद अफसर प्रत्याशियों का इंतजार किया गया। पांचों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 45 नामांकन पत्र लिए गए। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट के अंदर से बाहर तक कड़े सुरक्षा के इंतजाम रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि नाम निर्देशन के दूसरे दिन रुदौली विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निंग अफसर स्वप्निल कुमार यादव से 12 नामांकन फॉर्म, मिल्कीपुर (सु.)विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर दिग्विजय प्रताप सिंह से चार नामांकन फॉर्म, बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर अनुराग प्रसाद से 17 नामांकन फॉर्म, अयोध्या विधानसभा के रिटर्निंग अफसर राम कुमार शुक्ला से नौ नामांकन फॉर्म और गोसाईगंज विधानसभा में रिटर्निंग अफसर संदीप कुमार श्रीवास्तव से तीन नामांकन फॉर्म कुल 45 प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों को दिए गए।
उन्होंने बताया कि पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के नामांकन कक्षों में रिटर्निंग अफसरों ने पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन संबंधी कार्रवाई की। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रुदौली में बसपा के एहसान मोहम्मद अली, कांग्रेस के रंजीत सिंह, समाजवादी पार्टी के मो. आरिफ, जयप्रकाश यादव व अब्बास अली जैदी सहित 12 प्रत्याशियों ने नामांकनपत्र लिया। बीकापुर में बसपा के सुनील, कांग्रेस के अखिलेश यादव, दिनेश कुमार व सोनम यादव भाजपा के अमित सिंह चौहान, सपा के जयप्रकाश यादव सहित 10 प्रत्याशियों ने, अयोध्या विधानसभा में बसपा से रवि प्रकाश मौर्य, सपा से संजीत सिंह, कांग्रेस से राम नरेश मौर्या सहित नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए। गोसाईगंज विधानसभा व 273 मिल्कीपुर (अजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म लिया। नामांकन की कार्रवाई को लेकर कड़ी पुलिस सुरक्षा के इंतजाम रहे, कार्रवाई सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में की जा रही है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के अयोध्या विधानसभा से प्रत्याशी पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन 03 फरवरी को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि गुरुवार 03 फरवरी को सुबह 11 बजे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कचहरी परिसर में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें