फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खिले गरीबों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निशुल्क राशन किट लेने आए चार सौ लाभार्थियों के लिए बृहस्पतिवार का दिन बेहद खास था। वे अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर बेहद प्रफुल्लित नजर आए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भले ही अयोध्या के किसी लाभार्थी का संवाद नहीं हो पाया लेकिन हर कोई प्रधानमंत्री की एक-एक बात जेहन में उतारकर उन्हें धन्यवाद देते नहीं थक रहा था।
राशन देते वक्त जब मुख्यमंत्री लाभार्थियों से हाल-चाल पूछ रहे थे तो वह भावुक होकर कृतज्ञता प्रकट करते दिखे। इनका कहना था कि सरकार की यह योजना कोरोना में संजीवनी बनकर आई है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जो अपनी योजनाओं को लेकर सीधे हमसे बात करके सच्चाई जानने का कार्य करते हैं। इससे हमारे आवास, शौचालय, बिजली, रसोई गैस जैसी योजनाओं में कोई भी वसूली करने की हिम्मत नहीं करता है।
वासुदेवघाट पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिले के अलग-अलग ब्लॉकों से चार सौ लाभार्थियों को बुलाया गया था। सभी को जिलाधिकारी की ओर से बाकायदा निमंत्रण कार्ड दिए गए थे।
लेकिन इन लाभार्थियों के लिए सबसे सुखद क्षण तब सामने आया जब प्रधानमंत्री उन्हीं की तरह अलग-अलग जिलों के लाभार्थियों से बातचीत करते दिखे।
प्रधानमंत्री के बातचीत में सहजभाव और आत्मीयता से वे खुद को न सिर्फ गौरवान्वित बल्कि उनके बेहद करीब पा रहे थे। मुख्यमंत्री से राशन का किट लेकर लौंटी माया देवी ने कहा कि महाराज जी ने उनका हालचाल पूछा, कहा कि कोई दिक्कत हो तो बताना।
शांती दास ने कहा कि मुख्यमंत्री ने न सिर्फ राशन देने की बात की बल्कि परिवार के सुख-दुख में साथ देने और किसी भी तरह की बीमारी में मुफ्त इलाज को लेकर भी जानकारी ली। विमला देवी ने कहा कि महाराज जी कै दर्शन पाए कै बहुत नीक लाग...।
कोरोना बीमारी में कौनौ खईले, पीयलै की तकलीफ नाई रही। प्रमोदवन अयोध्या निवासी मीनू व कुसुम भी राशन किट पाकर खुश नजर आईं। नयाघाट निवासी रेखा व लखी देवी को प्रधानमंत्री का संवाद बहुत अच्छा लगा।
बोलीं कि प्रधानमंत्री घरै की तरह ही बात करैं ल..। इसी तरह सुुनीता देवी, निशा देवी भी राशन किट पाकर खुश दिखीं। कहा कि मुख्यमंत्री ने राशन किट देते समय पूछा कि योजनाओं का लाभ सही तरीके से मिल रहा है कि नहीं।
वहीं उषा देवी, सुशीला यादव भी प्रधानमंत्री के संवाद से काफी प्रभावित नजर आईं, बोलि कोरोना काल में जब संकट गहरा गया था कि जो निशुल्क राशन वितरण की योजना संजीवनी बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें