फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएफसी लाइन कटने से ठप रही दूरसंचार सेवा

Tue, 22 Aug 2017 10:47 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
ओएफसी केबिल के मरम्मत का कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ओएफसी लाइन कटने से दूर संचार सेवाएं बाधित रही। इसकी चपेट में फैजाबाद के साथ अन्य कई जिले भी बताए गए हैं। इसके चलते प्रमुख सचिव से जिले के अफसरों की वीडियोकांफ्रेसिंग के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। 
विज्ञापन


बताया गया है कि ओएफसी लाइन लखनऊ क्षेत्र में कटी है। इसके कारण जिले के साथ गोंडा, सुल्तानपुर सहित कई अन्य जिलों की दूर संचार सेवाएं बाधित हो गई। ओएफसी लाइन कटने से कनेक्टिविटी नहीं मिल पा रही थी। यह स्थिति मंगलवार की दोपहर दो बजे के बाद से बताई गई है।

शाम को पांच बजे बाढ़ को लेकर शासन के प्रमुख सचिव की वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जिले के अफसरों से बातचीत के लिए भी कनेक्टिविटी नहीं मिल पाई। अफसरों के यहां पहुंचने के बावजूद काफी देर तक बात नहीं हो पाई तो विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था की।
विज्ञापन


बीएसएनएल के अफसर अनुराग श्रीवास्तव ने भी ओएफसी लाइन कटने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लखनऊ में ओएफसी लाइन कटने से सुल्तानपुर, गोंडा, बहराइच सहित अन्य जिले प्रभावित हैं। इसे ठीक कराए जाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें