फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितताओं के आरोप में शिक्षक निलंबित

Tue, 19 Jan 2016 11:56 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हरनामऊ के एक सहायक अध्यापक को विभिन्न अनियमितताओं में निलंबित कर दिया गया। यह कार्यवाही मंगलवार को बीएसए ने की।
विज्ञापन


रुदौली के समग्र लोहिया ग्राम हरनामऊ स्थित प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक महाराणा प्रताप सिंह के खिलाफ बीएसए कार्यालय को कई शिकायतें मिली थी। इन शिकायतों की जांच बीईओ रुदौली से कराई गई तो वे सही पाई गईं।

बीएसए ने स्वीकृत राशि का आहरण कर निर्माण कार्य नहीं कराने, धन का गबन करने और स्कूल से नदारद रहने के कारण महाराणा प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया। बीएसए ने खुद मंगलवार को पूरा शिक्षा क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल शाहजहांपुर का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


यहां की छात्रा आस्था वर्मा और सुनीता विश्वकर्मा की ग्रेडिंग में गड़बड़ी मिलने के कारण प्रधानाध्यापिका मन्ना देवी का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया जबकि यहां की शिक्षिका रामलली को कठोर चेतावनी दी गई। बीएसए प्रदीप कुमार द्विवेदी ने इन कार्यवाहियों की पुष्टि की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें