फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनभागीदारी से इस बार सजेगा अलौकिक दीपोत्सव

विज्ञापन
अयोध्या दीपोत्सव की फाइल फोटो - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। दीपोत्सव-2021 को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने के साथ इस बार जनभागीदारी से अलौकिक व ऐतिहासिक स्वरूप देने की तैयारी है। रामायण की थीम पर आधारित आयोजन में युवा हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

आयोजन को भव्यतम बनाने की कवायद में आम लोगों, संस्थाओं और रामनगरी के संत-धर्माचार्य से भी राय ली जाएगी। इस बार दीपोत्सव में विविध आयोजन रामायण की अगल-अगल भाव-भूमि को जीवंत करते दिखेंगे।
जो सबसे अच्छी थीम का प्रजेंटेशन करेगा, उसको पर्यटन विभाग पुरस्कृत भी करेगा। सरकार का लक्ष्य है चुनाव में जाने से पहले इस बार का दीपोत्सव अमिट छाप छोड़ जाए।
विज्ञापन

योगी सरकार के निर्देश पर अयोध्या धाम में पांचवें दिव्य दीपोत्सव को अलौकिक व भव्यतम रूप से मनाए जाने को लेकर इस बार पर्यटन विभाग के प्रमुख मुकेश मेश्राम को कमान सौंपी गई है।
दीपोत्सव को ग्लोबल रूप देने की तैयारी है। दीपोत्सव से जन-जन को जोड़ने के लिए इस बार आम लोगों सहित रामनगरी के साधु-संतों व विभिन्न संस्थाओं से सुुझाव भी आमंत्रित करने का निर्णय हुआ है।
रामनगरी के संत-धर्माचार्यों से राय ली जाएगी कि अयोध्या को राममय बनाने के लिए किस तरह की थीम प्रयुक्त की जाए। रामायण की किन चौपाईयों, प्रसंगों का अंकन किया जाए कि पूरी अयोध्या रामायण युग जैसी दिखे।
जिसके द्वारा दीपोत्सव को लेकर सबसे अच्छी थीम प्रस्तुत की जाएगी, उसका चयन कर उसे पर्यटन विभाग द्वारा पुरस्कृत करने की भी योजना है। दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी पर कुल 24 घाट चिह्नित किए जा चुके हैं।
चौधरी चरण सिंह घाट की तरफ भी राम की पैड़ी का विस्तार हो चुका है। यहां चार और नए घाट चिह्नित किए गए हैं। हालांकि दीपोत्सव का विस्तार चौधरी चरण सिंह घाट तक होना है कि नहीं, इसका निर्णय गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम की सहमति के आधार पर लिया जाएगा।
टीम से सहमति मिलती है तो इस बार कुल 28 घाटों पर दीपोत्सव का आयोजन होगा। दीपोत्सव-2021 के भव्यतम प्रस्तुतीकरण के लिए बॉलीवुड के भी इवेेंट मैनेजरों ने प्रस्ताव दिया है।
कार्यक्रम की भव्य व दिव्य प्रस्तुतीकरण के लिए इस बार इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा आयोजित की जाएगी। पर्यटन निदेशालय उप्र की ओर से रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल के जरिए इच्छुक कंपनियों से प्रस्ताव मांगा गया था।
इसके माध्यम से विभिन्न कंपनियों के अलावा बॉलीवुड की हस्तियों ने भी रुचि दिखाई है। इन्हीं में बाहुबली, कुछ-कुछ होता है व लगान जैसी फिल्मों के प्रमोटर्स ने भी रुचि प्रदर्शित की है।
इवेंट मैनेजमेंट के चयन की प्रक्रिया अभी चल रही है। बिड ओपेन की प्रक्रिया 14 सिंतबर को प्रस्तावित है। दीपोत्सव में अयोध्या धाम को राममय बनाने की योजना है। तैयारी कुछ इस तरह है कि पूरी अयोध्या में त्रेतायुग जीवंत प्रतीत होता दिखे।
इसके लिए उदया चौराहे से लेकर रामकथा पार्क तक कुल 20 प्रवेश द्वार होंगे। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव बताते हैं कि इन प्रवेश द्वारों पर विभिन्न थीम होंगी। रामायण थीम पर अधिकतर प्रवेश द्वार होंगे।
रामकथा पार्क के पास जो प्रवेश द्वार बनेंगे यहां रामराज्याभिषेक का दृश्य जीवंत प्रतीत होता दिखे, इसका प्रयास होगा। प्रवेश द्वारों के जरिए रामकथा का प्रदर्शन होगा। बताया कि हर प्रवेश द्वार के लिए अलग-अलग टेंडर किया गया है, द्वार की संख्या घटाई व बढ़ाई जा सकती है।
दीपोत्सव को ऐतिहासिक व अलौकिक बनाने के लिए पब्लिक, संस्थाओं सहित रामनगरी के साधु-संतों से राय ली जाएगी। जिसके द्वारा दीपोत्सव की सबसे अच्छी थीम दी जाएगी उसको पर्यटन विभाग की तरफ से पुरस्कृत भी किया जाएगा। कई इवेंट कंपनियों ने भी दीपोत्सव को भव्यता प्रदान करने में अपनी रुचि दिखाई है। जिसमें कई बॉलीबुड की भी कंपनिया हैं। इवेंट मैनेजमेंट के जयन के लिए 14 को बिड ओपेन होगी।- आरपी यादव, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें