अयोध्या। रुदौली कोतवाली अंतर्गत ग्राम बनगांवा में 14 जुलाई को हुई सुनील कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने चार हत्या आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की हत्या के पीछे आशनाई का मामला सामना आया है। पुलिस के अनुसार मृतक की चाची, उसकी बहन, प्रेमी व उसके भाई ने मिलकर गन्ने के खेत में खुर्पी से हत्या की थी।
एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 14 जुलाई को कोतवाली रुदौली के बनगांवा गांव में सुनील कुमार पुत्र पन्नालाल निवासी ग्राम खड़तरी थाना चिरैया पूर्वी चंपारण बिहार का शव गन्ने के खेत में मिला था। मामले में मृतक के पिता पन्नालाल ने सगे भाई प्रदीप व मित्रसेन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।
घटना की जांच में कोतवाली रुदौली व स्वाट टीम को लगाया गया था। प्रकाश में आया की मृतक सुनील कुमार की उसकी चाची से नाजायज संबंध था। इसको लेकर उसकी चाची, उसकी बड़ी बहन, उसके प्रेमी प्रदीप यादव व उसके भाई मित्रसेन यादव ने हत्या का प्लान बनाया। योजनाबद्ध तरीके से 14 जुलाई को यह चारों सुनील को गन्ने के खेत में ले गए। वहां, फावड़ा व खुर्पी से मारकर उसकी हत्या कर दी।
एसपी ने बताया कि सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा उनके मोबाइल लोकेशन, सीडीआर के आधार पर लगातार दबिश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा व उनकी टीम ने कूढ़ासादात तिराहे से करीब सौ मीटर आगे से चाची व उसकी बहन व शुजागंज मार्ग पर बनगांवा मोड़ से प्रदीप व मित्रसेन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा व खुर्पी भी बरामद की कर लिया गया।