फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंती की बेटी को दी गई सिलाई मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दलित बसंती के परिवार से किया अपना वादा निभाया। जिलाधिकारी ने मंगलवार को दलित बसंती की बेटी को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन दी।
विज्ञापन

रोजगार का साधन मिलते ही बसंती बहुत खुश हुईं उन्होंने कहा कि योगी बाबा ने जो वादा किया उसको निभाया। पहले हमें रहने के लिए छत दी अब रोजगार के लिए साधन उपलब्ध कराया।
मुख्यमंत्री ने पिछले कार्यकाल में जहां अयोध्या के दलित परिवार महावीर वहीं दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम ने बसंती के परिवार में भोजन किया। दोनों दलित परिवारों को मुख्यमंत्री ने कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

डीएम नितीश कुमार ने मंगलवार को नीतू पुत्री महावीर व शीलम पुत्री बसंती देवी को स्व-रोजगार के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत सिलाई मशीन प्रदान की। मनीराम पति बसंती देवी को राज मिस्त्री किट भी प्रदान की।
बसंती के पुत्र विकास को उप्र भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रम विभाग में पंजीकरण कार्ड प्रदान किया गया। जिससे पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकेगा।
डीएम ने शीलम व नीतू को सिलाई की ट्रेनिंग कराने के निर्देश उपायुक्त उद्योग को दिया। दोनों परिवार के लोगों ने बताया कि उनके आयुष्मान कार्ड बने हुए हैं।
डीएम ने पात्रता के अनुरूप पेंशन, आवास सहित अन्य शासन से संचालित जनकल्याणकारी एवं रोजगारपरक योजनाओं से प्राथमिकता के साथ लाभान्वित करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें