फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज ठाकरे का अयोध्या दौरा: विरोध के बीच समर्थन में उतरे भाजपा सांसद लल्लू सिंह, बोले- राम की शरण में सबका स्वागत

Tue, 10 May 2022 06:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

भाजपा सांसद लल्लू सिंह राज ठाकरे के समर्थन में उतरे हैं। उन्होंने कहा जो भी भगवान श्रीराम की शरण में आएगा उसका स्वागत है। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के विरोध को उन्होंने उनका व्यक्तिगत विचार बताया।
विज्ञापन
राज ठाकरे व भाजपा सांसद लल्लू सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर हो रहे विरोध के बीच अयोध्या से भाजपा सांसद लल्लू सिंह उनके समर्थन में उतरे हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि जो भी प्रभु श्रीराम की शरण में आना चाहता है उसका अयोध्या में स्वागत है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज ठाकरे पर हनुमान जी की कृपा हुई है इसलिए वह अयोध्या में प्रभु श्रीराम जी की शरण में आ रहे हैं। मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें सद्बुद्घि मिले जिससे कि वह खुद के व महाराष्ट्र के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी की शरण में जाएं।
विज्ञापन


भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के विरोध को लल्लू सिंह ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत विचार है। हम राज ठाकरे का स्वागत करेंगे।

राज ठाकरे पांच जून को अयोध्या दौरे पर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि उनसे पहले उद्घव ठाकरे भी अयोध्या आ सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें