फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से कक्षा-एक से 8 तक के खुलेंगे विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोरोना की वजह से प्रदेश में करीब डेढ़ माह से बंद चल रहे कक्षा-1 से 8 तक के स्कूल 14 फरवरी से खुलेंगे। कोविड संक्रमण कम होने पर प्रथम चरण में बीते 6 फरवरी से ही कक्षा-9 से 12 तक व सभी उच्च शिक्षण संस्थान खोल दिए गए थे। दूसरे चरण में अब सभी विद्यालयों को खोला जा रहा है। शासनादेश में कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने का निर्देश भी दिया गया है। इसके तहत छात्रों-शिक्षकों को मास्क लगाना आवश्यक होगा, साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखनी होगी।
विज्ञापन

प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के साथ ही दिसंबर के अंतिम सप्ताह से स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए थे। इसके बाद राज्य सरकार ने चरणबद्ध तरीके से स्कूल-कॉलेजों की बंदी 6 फरवरी तक बढ़ा दी थी। इस बीच ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने के निर्देश दिए गए थे। वहीं बीते एक पखवारे से कोरोना के मामलों में गिरावट को देखते हुए सरकार ने सोमवार से सभी शिक्षण संस्थान खोलने का निर्णय लिया है। इसके तहत सोमवार से कक्षा-1 से 8 तक के विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडेय ने बताया कि सभी प्राथमिक उच्चतर विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वह इस आदेश का समुचित प्रचार-प्रसार करें, जिससे कि विद्यालयों में छात्र पूर्ण रूप से उपस्थित रहें। इसके अलावा विद्यालयों में कड़ाई से कोविड गाइड लाइन का पालन कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत छात्रों-शिक्षकों के मध्य सामाजिक दूरी बनाए रखना, मास्क पहनने की अनिवार्यता, हाथ धोने की व सैनिटाइजर की व्यवस्था बनाने को का गया है। कहा कि विद्यालयों में समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें