फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेंगे एक माह से बंद चल रहे स्कूल-कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोरोना की वजह से प्रदेश में एक माह से ज्यादा समय से बंद चल रहे स्कूल-कॉलेज सोमवार से खुलेंगे। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सोमवार से कक्षा नौ से ऊपर के सभी स्कूलों व उच्च शिक्षण संस्थाओं का संचालन शुरू कर दिया जाए।
विज्ञापन

शासनादेश में कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने का निर्देश भी दिया गया है। कक्षा आठ तक के स्कूल अभी बंद रहेंगे, इन कक्षाओं में पूर्व की तरह ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी।
प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के साथ ही दिसंबर के अंतिम सप्ताह से स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए थे। इसके बाद राज्य सरकार ने चरणबद्ध तरीके से स्कूल-कॉलेजों की बंदी छह फरवरी तक बढ़ा दी थी।
विज्ञापन

इस बीच ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने के निर्देश दिए गए थे। वहीं विगत दो सप्ताह से कोरोना के मामलों में गिरावट को देखते हुए सरकार ने सोमवार से शिक्षण संस्थान खोलने का निर्णय लिया गया है।
इसके तहत आज से कक्षा-नौ से 12 तक व उच्च शिक्षण संस्थान में पठन-पाठन का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। वहीं, कक्षा-आठ तक के विद्यालयों को खोलने पर अभी फैसला नहीं किया गया है। इन कक्षाओं में पहले की तरह ऑनलाइन कक्षाएं चलती रहेंगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वह इस आदेश का समुचित प्रचार-प्रसार करें। जिससे कि विद्यालयों में छात्र पूर्ण रूप से उपस्थित रहें।
इसके अलावा विद्यालयों में कड़ाई से कोविड गाइड लाइन का पालन कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत छात्रों-शिक्षकों के मध्य सामाजिक दूरी बनाए रखना, मास्क पहनने की अनिवार्यता, हाथ धोने की व सैनिटाइजर की व्यवस्था बनाने को का गया है।
कहा कि विद्यालयों में समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा जाएगा।
विद्यालय को सैनिटाइज कराया गया है। बिना मास्क लगाए विद्यार्थियों को विद्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। असेंबली से लेकर कक्षाओं में सामाजिक दूरी का पालन कराया जाएगा। प्रत्येक कक्ष में सैनिटाइजर की व्यवस्था की जा रही है।-डॉ. चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, चेयरमैन उदया पब्लिक स्कूल
विद्यालय में कोविड गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। कक्षा-9 से 12 तक के विद्यार्थियों को सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से सूचना दी जा रही है। सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए प्रत्येक कक्ष में सीट प्लान करा लिया गया है।- वीर बहादुर विक्रमादित्य सिंह, प्रधानाचार्य जनता अवध इंटर कॉलेज अयोध्या
बच्चों को मास्क लगाकर स्कूल आने का निर्देश दिया गया है। सभी कक्ष में सैनिटाइजर का इंतजाम किया गया है। कक्ष को सैनिटाइज कराया गया है। स्कूल खुलने की सूचना समुचित माध्यमों से विद्यार्थियों तक पहुंचाई जा रही है।-पीएन सिंह, प्रधानाचार्य ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर सरधा
विद्यालय परिसर की टीक तरह से साफ सफाई कराकर सभी कक्ष समेत परिसर को सैनिटाइज कराया गया है। हल्के लक्षण वाले विद्यार्थियों की थर्मल स्कैनिंग समेत जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। विद्यालय आने वाले छात्रों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा।-अमनदीप सिंह वीसी, प्रबंधक गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज उसरू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें