फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साकेत में सात से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

Sat, 04 May 2019 11:59 PM IST
vivek vivek अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या। साकेत महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष एवं बीसीए प्रथम सेमेस्टर में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया सात मई से प्रारंभ हो रही है।

विज्ञापन



महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण सात मई को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा, जिसकी अंतिम तिथि 10 जून की रात 12 बजे निर्धारित की गई है।


इसके बाद कोई भी पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। सम्मिलित श्रेष्ठता सूची का प्रकाशन 20 जून को होगा। इसी दिन बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष एवं बीसीए प्रथम सेमेस्टर की प्रथम मेरिट सूची का भी प्रकाशन होगा।
विज्ञापन



प्रथम सूची के चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन एवं प्रवेश 22 जून से 26 जून तक होगा। दूसरी मेरिट सूची का प्रकाशन 27 जून को होगा एवं प्रमाण पत्रों का सत्यापन व प्रवेश 28 जून से 3 जुलाई तक होगा।


तीसरी मेरिट सूची का प्रकाशन 3 जुलाई को एवं प्रमाणपत्रों का सत्यापन 4 जुलाई से 8 जुलाई तक होना है। प्रवेश संयोजक डॉ. बीडी द्विवेदी ने बताया कि इस वर्ष अभ्यर्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते समय अपने समस्त प्रमाणपत्रों की मार्क्सशीट, जाति, आय प्रमाण पत्र एवं प्रवेश में भारांक प्राप्त करने हेतु प्रमाण को अपलोड करना अनिवार्य है।


प्रवेश सह संयोजक डॉ. राम अवतार ने बताया कि सूची में आए अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर समस्त प्रमाण पत्रों की मूल प्रति का सत्यापन कराने के पश्चात ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करना होगा।



महाविद्यालय में प्रवेश पंजीकरण के पूर्व विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर यूनिक आईडेंटिटी नंबर प्राप्त करना होगा। यूएनआई प्राप्त करने के उपरांत विद्यालय की वेबसाइट www.saketpgcollege.org. in पर जाकर दिए गए लिंक पर क्लिक कर प्रवेश हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरा जाएगा। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. मिर्जा साहब शाह ने बताया कि हमारा लक्ष्य 15 जुलाई से महाविद्यालय में शिक्षण कार्य प्रारंभ करने का है।


इस बार ऑनलाइन जमा होगी फीस
साकेत महाविद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के साथ ही इस बार अभ्यर्थी ऑनलाइन फीस भी जमा कर सकेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि महाविद्यालय में फीस जमा करने के लिए काउंटर पर बहुत भीड़ हो जाती थी, जिससे दिक्कतें होती थी। यही नहीं फीस के नाम पर कुछ छात्र नेताओं द्वारा अवैध वसूली की भी शिकायत आती रही हैं। इन सब को ध्यान में रखते हुए इस बार ऑनलाइन फीस जमा करने की व्यवस्था की गई है। विद्यार्थी कहीं से भी ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें