फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर साधु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में बुधवार को मंदिर की छत से गिरकर साधु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

नयाघाट चौकी क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम मंत्रार्थ मंडपम के तीसरी मंजिल से साधु बाल संत मणिरामदास (35) की गिरकर मौत होने की सूचना से हलचल मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साधु का शव कब्जे में ले लिया।
नयाघाट चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि श्रीराम मंत्रार्थ मंडपम में साधु मणिरामदास मंदिर में करीब 20 वर्षों से रह रहे थे। अच्छे व्यास भी थे। वो बुुधवार सुबह मंदिर के तीसरी मंजिल पर गए थे।
विज्ञापन

अचानक छत से नीचे गिरने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया कि प्रथम दृष्टया छत से गिरकर मौत का मामला लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल मंदिर में रहने वाले अन्य संतों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें