फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध विवि के एमए व एमएससी का परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय ने सम्बद्ध महाविद्यालयों की एमए व एमएससी प्रथम वर्ष रक्षा स्त्रातजिक अध्ययन एवं गणित विषय की मुख्य परीक्षा वर्ष-2020 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि एमए प्रथम वर्ष रक्षा स्त्रातजिक अध्ययन विषय के घोषित परीक्षाफल में सम्मिलित कुल 107 परीक्षार्थियों में से 95 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए है। इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 88.97 रहा। कुल सम्मिलित 57 छात्रों के सापेक्ष 47 छात्र उत्तीर्ण घोषित हुए है। इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 82.46 रहा। जबकि कुल सम्मिलित 50 छात्राओं के सापेक्ष 48 छात्राएं उत्तीर्ण घोषित हुई है। इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 96.00 रहा।
विज्ञापन

एमए प्रथम वर्ष गणित विषय में सम्मिलित कुल 86 परीक्षार्थियों में से 30 परीक्षार्थी पास हुए है। इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 34.88 रहा। परीक्षा में कुल सम्मिलित 76 छात्रों के सापेक्ष 25 छात्र पास हुए। इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 32.89 रहा है। कुल सम्मिलित 10 छात्राओं के सापेक्ष 05 छात्राएं उत्तीर्ण घोषित हुई है। उत्तीर्ण प्रतिशत 50.00 रहा। इसी क्रम में एमएससी गणित प्रथम वर्ष विषय में सम्मिलित कुल 952 परीक्षार्थियों में से 765 परीक्षार्थी पास हुए है। इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 80.36 रहा। परीक्षा में कुल सम्मिलित 551 छात्रों के सापेक्ष 410 छात्र उत्तीर्ण घोषित हुए। इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 74.41 रहा है। छात्राओं में कुल सम्मिलित 401 के सापेक्ष 355 छात्राएं उत्तीर्ण घोषित हुई है। पास प्रतिशत 88.53 रहा। परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि परीक्षार्थियों का परीक्षाफल एवं अंकों को विवरण विवरण विश्वविद्यालय की साइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें