फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलला का दर्शन कर निहाल हुए सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। काशी विश्वनाथ धाम कॉरीडोर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब बुधवार को आठ राज्यों की सरकार भगवान श्रीराम की नगरी पहुंची तो अयोध्या की महिमा भी शिखर पर दिखी। आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित तीन उपमुख्यमंत्रियों ने अयोध्या की महिमा को पूरे श्रद्धा से शिरोधार्य किया। सपरिवार रामलला सहित हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन व सरयू की आरती कर सभी मेहमान निहाल हो गये।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्यमंत्रियों का हेलीकाप्टर अयोध्या एयरपोर्ट पर करीब 11:30 बजे उतरना शुरू हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में सभी मेहमानों का काफिला जब मुख्य मार्ग से होकर अयोध्या पहुंचा तो अहसास हो रहा था कि अयोध्या के विकास की स्वर्णिम संभानाएं भी प्रशस्त हो रही हैं। इनके स्वागत में सड़कें भी धुली हुईं थीं तो जगह-जगह सजे होर्डिंग्स यात्रा के मायने बताते नजर आ रहे थे। सभी मेहमान सीधे सरयू तट पहुंचे। यहां सरयू का पूजन कर सभी मुख्यमंत्रियों ने पावन सलिला सरयू की आरती उतारी। अतिथियों ने दूध से मां सरयू का अभिषेक किया तो पावन जल अपने माथे पर लगा व चरणामृत लेकर आशीर्वाद भी मांगा। इस दौरान करीब दो क्विंटल फूलों से सजे आरती घाट की भव्यता भी सभी को आकर्षित करती रही।
यहां से सभी मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री सपरिवार हनुमानगढ़ी पहुंचे। जहां जेपी नड्डा सहित अन्य मुख्यमंत्रियों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए तो आस्था के सम्मान का संकल्प भी नजर आया। सभी अतिथियों ने अयोध्या के राजा बजरंगबली के दरबार में पूजन-अर्चन कर परिक्रमा भी की। पुजारी रमेश दास व पुजारी राजूदास ने सभी को पूजन-अर्चन कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित मुख्यमंत्रियों का गद्दीनशीन महंत प्रेमदास ने रामनामी व माला पहनाकर स्वागत किया तो मुख्यमंत्रियों ने भी पूरे आदर भाव से गद्दीनशीन का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष रवि शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण देखकर अभिभूत हुए सभी मुख्यमंत्री
बजरंगबली का दर्शन करने के बाद सभी अतिथि सपरिवार रामलला के दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने रामलला के सम्मुख अपनी श्रद्धा निवेदित की। रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने सभी अतिथियों को रामनामी, रामचरितमानस व रामलला का प्रसाद भेंट किया। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री राममंदिर निर्माण स्थल पहुंचे। जहां श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास, डॉ. अनिल मिश्र, बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र ने मुख्यमंत्रियों को राममंदिर का मॉडल भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद एलएंडटी के इंजीनियरों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से राममंदिर निर्माण की पूरी प्रक्रिया से आठ राज्यों की सरकारों को अवगत कराया। चंपत राय ने बताया कि अभी राममंदिर के नींव के दूसरे चरण का काम चल रहा है। विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने 15 मिनट की डॉक्यूमेंट्री के जरिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अयोध्या के विजन डॉक्यूमेंट-2047 से भी परिचित कराया।
विज्ञापन

-
इन राज्यों के सीएम व डिप्टी सीएम ने किया दर्शन-पूजन
मध्यप्रदेश- शिवराज सिंह चौहान
गोवा- प्रमोद सावंत
अरुणाचल प्रदेश- पेेमा खांडू
मणिपुर-एन बीरेन सिंह
त्रिपुरा- बिप्लव कुमार देब
हरियाणा- मनोहर लाल खट्टर
गुजरात- भूपेंद्र भाई पटेल
असम- हिमंता बिस्वासरमा
-
डिप्टी सीएम
बिहार- सीएम रेणु देेेवी
बिहार- तार किशोर प्रसाद
अरूणाचल प्रदेश- चोना मीन
नगालैंड- यथंगो पट्टन
गोवा- चंद्रकांत कावेलकर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें