फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण से पूूरी हो रही सदियों की आकांक्षा: नड्डा

विज्ञापन
75-अयोध्या-रामलला का दर्शन पूजन करते भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
रामलला का दर्शन कर बोले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष-आज पूरी दुनिया अयोध्या आने को लालायित
विज्ञापन

फोटो-17
अयोध्या। काशी धाम में कॉरीडोर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल अयोध्या पहुंचे भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की अगुुवाई भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर रहे थे। सरयू पूजन, हनुमानगढ़ी व रामलला का दर्शन करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए नड्डा ने कहा कि करोड़ों हिंदुओं के मन में एक तमन्ना थी कि राममंदिर बने। सदियों की आकांक्षा पूरी हो रही है, सपना साकार हो रहा है, भव्य राममंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। कहा कि आज पूरी दुनिया अयोध्या आने को लालायित है।
विज्ञापन

हम सभी ने काशी में बाबा विश्वनाथ धाम के नवनिर्माण को देखा तो अब अयोध्या में भी मंदिर निर्माण के साक्षी बने हैं, यह अह्लाद का विषय है। काशी में भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के बाद अब प्रभु राम की कृृृपा पाने के लिए हम सभी अयोध्या आए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रवाद से प्रेरित हैं, भारतीय संस्कृति के प्रति नतमस्तक रहते हैं। हम सब जो राष्ट्र के सेवा में लगे हैं हमेशा भक्ति के रंग में रंगे रहते हैं। देश की सेवा में लगे रहते हैं, भक्ति भी सेेवा का ही स्वरूप है। अन्य राज्यों के भी अयोध्या-काशी मॉडल अपनाने के सवाल पर कहा कि ज्यादा से ज्यादा राज्य इस मॉडल को अपनाएंगे तो ठीक ही है। कहा कि रामलला व हनुमानगढ़ी से गुड गवर्नेस के लिए स्फूर्ति, ताकत व शक्ति मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें