फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व की सबसे बड़ी नगरी बनेगी अयोध्या : राधा मोहन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। इनके मार्गदर्शन में अयोध्या विश्व में सबसे बड़े धाम के साथ वैश्विक सुविधा वाला शहर भी बनने जा रहा है। यह बात रेलवे की स्थाई समिति के अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कही। वह शनिवार को 16 सदस्यी समिति के साथ अयोध्या रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्री सुविधाओं के साथ ही निर्माणाधीन नई बिल्डिंग का निरीक्षण कर सभी कार्य तय समय में ही पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्थायी अध्ययन कमेटी ने देखा कि फेज वन का 70 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है बाकी बचा कार्य भी दिसंबर तक पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद सेकेंड फेज का काम शुुुरू किया जाएगा। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने को लेकर क्या प्रयास हो सकते है, इसको लेकर भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। समिति के चेयरमैन ने कहा कि आज जनता होशियार हो चुकी है, वह नारों में फंसने वाली नहीं है। आज प्रदेश में योगी आदित्यनाथ व देश में नरेंद्र मोदी जैसे नेता हैं, जो दिन और रात देश की मजबूती के लिए काम करते हैं।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि दिसंबर 21 तक प्रथम फेज का काम और मार्च 2022 तक रेलवे ओवरब्रिज का भी काम पूरा हो जाएगा। कहा कि भारत सरकार के रेलवे मंत्रालय की स्थाई समिति ने अयोध्या स्टेशन पर क्या काम हुआ , क्या होना चाहिए इस पर अध्ध्यन किया है। यहां सभी प्रकार की यात्री सुविधाएं उपलब्ध हो, अयोध्या स्टेशन सुंदर बने, इसके लिए प्रयास हो रहा है। समय पर कार्य पूरा हो इस पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर ही चेयरमैन ने की बैठक
अपनी सादगी के लिए पहचाने जाने वाले भाजपा नेता राधा मोहन सिंह ने रेल अफसरों के वीआईपी गेस्ट रूम में बैठने के अनुरोध को अस्वीकार कर प्लेटफार्म पर लगी स्टील की बेंच पर ही बैठ कर बैठक की। इस दौरान कमेटी के सभी सदस्यों के साथ ही जिले के सांसद लल्लू सिंह विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को भी उनके अगल बगल बैठ कर इसमें हिस्सेदारी करनी पड़ी। इस दौरान यहां सांसद ने स्टेशन पर यात्री सुविधाएं, देश के सभी तीर्थ स्थलों तक ट्रेन चलाने, रामघाट हाल्ट स्टेशन को उत्तर रेलवे से संबंद्घ करने की बात कही, इस पर राधा मोहन सिंह ने कहा कि लल्लू जी आप लोकसभा में हमेशा अयोध्या की ही बात करते हैं, अयोध्या को विकसित करने में आपका प्रयास हमेशा याद रखा जाएगा। इस दौरान अयोध्या को जनकपुर से रेलमार्ग से जोड़ने पर भी चर्चा हुई, चेयरमैन ने इसके लिए संबंधित रूट पर भी मंथन किया।
स्थाई समिति में शामिल रहे 16 सांसद
- रेलवे की स्थाई समिति में चेयरमैन राधा मोहन सिंह के साथ ही समिति के सदस्य के बतौर 16 सांसद मौजूद रहे। इनमें सांसद कौशलेंद्र कुमार, दिया कुमारी, जसकौर मीना, सुनील कुमार मंडल, क्वीन ओझा, केसरी देव पटेल, मुकेश राजपूत, सुमेधानंद सरस्वती, अरविंद गणपत सावंत, गोपालजी ठाकुर, नरहरि अमीन, मनोज कुमार झा, फूलो देवी नेतम, सरोज पांडेय, अशोक सिद्घार्थ आदि शामिल रहे। इसके अलावा मौके पर रेलवे के डिप्टी जीएम एसपी सिंह, डीआरएम लखनऊ मंडल एसके सपरा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें