फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर नवरत्नो से अलंकृत पोशाक में दर्शन देगें रामलला

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। इस बार दीपावली में रामलला नवरत्नों से जड़ित भव्य पोशाक में सजे-धजे भक्तों को दर्शन देंगे। श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया है कि दीपावली में रामलला के लिए रामादल अध्यक्ष पंडित कल्किराम की ओर से नवरत्न जड़ित पोशाक भेंट की जाएगी। उन्होंने बताया कि रामादल अध्यक्ष ने मंगलवार को उन्हें 21 रामचरित मानस भेंट की है।
विज्ञापन

यह रामचरित मानस रामलला के दरबार में आने वाले विशिष्ट जनों को भेंट की जाएगी। पंडित कल्किराम ने बताया कि उनकी इच्छा है कि रामलला जब भव्य मंदिर में पहली बार भक्तों को दर्शन दें तो उनकी पोशाक रत्नों से सुशोभित हो। उनके द्वारा यह दिव्य पोशाक व आभूषणों से जड़ित मंदिर के गर्भगृह का पर्दा भी भेंट करने की योजना है। इसके लिए वह शीघ्र ही ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मिलकर अनुमति मांगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें