फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण बढ़ा तो घटने लगे रामलला के दर्शनार्थी

विज्ञापन
अयोध्या-रामलला का भव्य विग्रह।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। जिले में कोरोना केस की संख्या 300 के पार पहुंच गई है। इस बीच रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या तेजी से घट रही है।
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण के लिए आने वाले दान में भी कमी आई है। प्रतिदिन राममंदिर के ट्रस्ट कार्यालय पर लाखों में आने वाला दान अब हजारों में पहुंच गया है।
कोरोना संक्रमण जिले में भी तेजी से बढ़ रहा है। इसका सर्वाधिक असर अयोध्याधाम में दिख रहा है। रामकोट की जो गलियां भक्तों से पटी रहती थीं अब वहां सन्नाटा नजर आने लगा है।
दर्शनार्थियों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। रामलला के दर्शनमार्ग पर बुधवार को छायी वीरानी कोरोना संक्रमण की दहशत बयां करती दिख रही थी।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रतिदिन 50 हजार से एक लाख के बीच दान कार्यालय पर आता था। अब तीन-चार दिनों से नगदी दान 25 से 30 हजार पहुंच चुका है।
विज्ञापन

कहा कि कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण बाहरी भक्तों की संख्या घट रही है, इसलिए दान में भी कमी आ रही है। रामलला के दरबार में पिछले चार दिनों से दर्शनार्थियों की संख्या भी घट रही है।
रविवार को जहां 16 हजार भक्तों ने रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन किया था, वहीं बुधवार को लगभग छह हजार भक्तों ने हाजिरी लगाई। रामलला के दरबार में भक्तों को बिना मास्क के प्रवेश नहीं मिलेगा।
श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि कोरोना का संक्रमण एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने भक्तों से सामाजिक दूरी व सतर्कता बरतने की अपील की है।
बताया कि गर्भगृह को प्रशासन द्वारा दिन में दो बार सैनिटाइज किया जाता है। बिना मास्क के भक्तों के आने पर रोक लगा दी गई है। भक्त रामलला के दरबार में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दर्शन-पूजन करें।
विज्ञापन

ऐसे घट रही भक्तों की संख्या
09 जनवरी 15254
10 जनवरी 16355
11 जनवरी 9785
12 जनवरी 6827
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें