फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण के लिए दिया एक लाख 1111 रूपए का दान

विज्ञापन
ट्रस्ट के महासचिव को चेक सौंपते महंत लक्ष्मणदास। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। विश्व शांति आश्रम अयोध्या के महंत अंतरराष्ट्रीय कथाव्यास लक्ष्मण दास ने राममंदिर निर्माण के लिए एक लाख 1111 रुपये का दान दिया है। उन्होंने मंगलवार को कारसेवकपुरम पहुंचकर दान का चेक ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सौंपा।
विज्ञापन

महंत लक्ष्मण दास ने कहा कि राममंदिर निर्माण शुरू होने से सदियों के संकल्प की सिद्घि होने जा रही है। सैकड़ों वर्षों के संघर्षों के प्रतिफल के रूप में भव्य राममंदिर का निर्माण होने जा रहा है, यह हमारे लिए सुखद अनुभूति है। भाव विभोर कर देने वाली इस बेला की प्रतीक्षा में पांच सदियां बीत गईं।
हम भाग्यशाली हैं कि प्रभु श्रीराम ने इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम का साक्षी होने का हमें सकल आशीष प्रदान किया है। अवधपुरी के प्राणप्रिय राजा श्रीराम अब अपने वनवास की पूर्णाहुति कर हमारे हृदयों के भावपूरित संकल्प स्वरूप सिंहासन पर विराजने जा रहे हैं। हम अपने आराध्य के भव्य मंदिर निर्माण में किसी भी रूप में सहभागी बन सकें इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें