फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या स्टेशन के दफ्तर में उतरा करंट, सिग्नल ठप

विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय में भरा पानी। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। तेज बारिश के बाद अयोध्या रेलवे स्टेशन अधीक्षक के जर्जर दफ्तर में पानी भर गया और करंट उतर आया। इससे बिजली सर्किट गड़बड़ा गया और सिग्नल प्रणाली भी ठप हो गई।
विज्ञापन

रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की इस लापरवाही से अयोध्या सिटी स्टेशन पर रेल परिचालन करीब ढाई घंटे प्रभावित रहा और अयोध्या से फैजाबाद तक ट्रेन बिना सिग्नल दौड़ी। हालांकि हड़कंप मचने पर इंजीनियरिंग विभाग ने किसी तरह दफ्तर से पानी निकाल व विद्युत सर्किट को ठीक कर काम शुरू कराया।
आचार्य नरेंद्रदेव रेलवे स्टेशन की इसी जर्जर बिल्डिंग की मरम्मत कराने के लिए स्टेशन अधीक्षक द्वारा कई बार इंजीनियरिंग विभाग को मेमो भेजा गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हल्की बारिश में भी छत टपकने लगती है और दफ्तर में पानी भर जाता है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह 10:45 बजे एक बार फिर स्टेशन मास्टर कार्यालय में बारिश का पानी भर गया। गनीमत रही कि इस दौरान सिर्फ एक मालगाड़ी को छोड़कर कोई अन्य ट्रेन इस रूट पर नहीं थी।
स्टेशन अधीक्षक महेंद्रनाथ मिश्र की अगुवाई में इस रूट पर बिना सिग्नल व फाटक बंद कराए सफलतापूर्वक मालगाड़ी को क्रॉस कराया गया। उधर स्टेशन मास्टर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि उनके साथ टीआई दिवाकर उपाध्याय, इंजीनियरिंग विभाग के अमित कुमार व एसएसई इलेक्ट्रिक अजय वर्मा की टीम ने जांच रिपोर्ट में टीडब्ल्यूआई एसआरआर रिजवी को दोषी पाया है और रिपोर्ट उच्चधिकारियों को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें