अयोध्या। हनुमान कुंज मंदिर में रविवार को महंताई समारोह हुआ। समारोह में पहुंचे श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के निर्देशन में संत परंपरा के अनुरूप रामविलास दास को कंठी-चांदर प्रदान कर महंताई प्रदान की गई।
नवनियुक्त महंत राम विलास दास ने महंत पद पर आसीन होने के बाद समारोह में पहुंचे सभी संतों का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि वे संत परंपरा एवं स्थान की परंपरा का पालन पूरी प्रतिबद्घता के साथ करेेंगे। समारोह में दशरथमहल बड़ास्थान के महंत बिंदुुगाद्याचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य, महंत कमलनयन दास, श्रीरामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, महंत अर्जुन दास, महंत रामकुमार दास, पार्षद रमेश दास, महंत राजीव लोचन शरण, महंत प्रिया शरण, महानगर अध्यक्ष भाजपा अभिषेक मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।