फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा के गोदाम पर छापेमारी, साढ़े पांच लाख की दवाएं सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के रिकाबगंज स्थित बल्देव प्लाजा मार्केट में दवा के एक गोदाम में बुधवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा व उनकी टीम के साथ ने छापा मारा।
विज्ञापन

इस दौरान गोदाम में बगैर लाइसेंस दवाएं भंडारित पाई गईं। अनियमितता मिलने पर टीम ने करीब साढ़े पांच लाख की दवाएं सीज की है। वहीं, संदिग्ध मिलने पर दवाओं के चार नमूने भी लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत मिलने के बाद डीएलए एसके चौरसिया ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई थी। औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार सिंह को पुलिस बल उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा था।
विज्ञापन

इस क्रम में बुधवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अंबेडकरनगर के औषधि निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस के साथ औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा रिकाबगंज स्थित बल्देव प्लाजा पहुंचे और पवन मेडिकल स्टोर के गोदाम पर छापा मारा।
इसकी सूचना पर दवा मार्केट में हड़कंप मच गया। जांच-पड़ताल के दौरान दुकान स्वामी ने मेडिकल स्टोर का लाइसेंस तो दिखाया, लेकिन गोदाम बगैर लाइसेंस के ही मिला। जबकि, गोदाम में भारी मात्रा में दवाएं बगैर लाइसेंस के ही भंडारित की गईं पाई गईं।
औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा ने बताया कि दुकान स्वामी अरुण कुमार गुप्ता निवासी कुम्हार टोला, निकट पानी की टंकी लालबाग द्वारा मेडिकल स्टोर का लाइसेंस तो लिया गया था, लेकिन गोदाम में बिना लाइसेंस के ही दवाएं भंडारित की गई थीं।
इसकी शिकायत जन सुनवाई पोर्टल पर हुई थी, जिसकी जांच के लिए टीम गठित करके बुधवार को छापा मारा गया तो शिकायत सही पाई गई। बताया कि गोदाम में रखी गई साढ़े पांच लाख की दवाओं को सीज किया गया है।
जबकि, मेडिकेटेड साबुन व शुगर की दवाओं समेत चार दवाओं के संदिग्ध मिलने पर नमूना भी लिया गया है, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। अनियमितता मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें