फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निधि समर्पण अभियान के अध्ययन के लिए ऑक्सफोर्ड से आया प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चलाये गए विश्व के सबसे बड़े निधि समर्पण अभियान की अब स्टडी भी की जाएगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चलाए गए निधि संग्रहण अभियान की स्टडी (अध्ययन) कराएगा।
विज्ञापन

इसका अध्ययन भारत में ही होगा और किसी भारतीय संस्थान से ही कराया जाएगा। न्यास को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से स्टडी के लिए प्रस्ताव आया है, लेकिन तीर्थ क्षेत्र ने इसे टाल दिया है।
राम मंदिर निर्माण के लिए 15 जनवरी से लेकर 27 फरवरी तक पूरे देश में निधि समर्पण अभियान चलाया गया था। इस अभियान में पूरे देश भक्तों ने विभिन्न माध्यमों को राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण पूरे उत्साह के साथ किया था।
विज्ञापन

निधि समर्पण अभियान में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को पांच हजार करोड़ से ऊपर की धनराशि प्राप्त हो चुकी है। टेस्ट द्वारा निधि समर्पण अभियान की ऑडिट भी कराया जा चुका है।
अलग-अलग प्रांतों का अलग-अलग ऑडिट कराया गया है। अधिकांश प्रांतों का ऑडिट हो चुका है। राम जन्म भूमि के महासचिव चंपत राय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा की चूंकि यह देश का अनोखा अभियान है।
यही कारण है कि ऑक्सफोर्ड भी इस पर स्टडी चाहता है। हालांकि हमने अभी इस पर विचार नहीं किया है, फिर भी देश की किसी एजेंसी द्वारा इस अभियान की स्टडी जरूर कराई जाएगी।
राम मंदिर की नींव का काम लगभग पूरा हो चुका है। दूसरे चरण का काम चल रहा है अभी राम मंदिर की नींव के ऊपर 21 फीट ऊंची प्लिंथ ढालने का काम जोरों पर है।
जन्मस्थल पर संपूर्ण सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण काम भी तेजी चल रहा है। मंदिर निर्माण में सर्वाधिक पत्थर राजस्थान के बंशी पहाड़पुर, जोधपुर और मकराना से ही प्रयोग में लाये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें