फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी जोन ने महामहिम के स्वागत व सुुरक्षा को लेकर किए जा रहे इंतजामों को परखा

विज्ञापन
38-अयोध्या-रेलवेस्टेशन का निरीक्षण करते मंडलायुक्त्,जिलाधिकारी व अन्य - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। राम नगरी में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन की तैयारियों ने पूरी तरह जोर पकड़ लिया है। राष्ट्रपति 29 अगस्त को एक दिवसीय यात्रा पर अयोध्या आ रहे हैं। उनके दौरे की सुरक्षा तैयारियां परखने के लिए शनिवार को एडीजी जोन एसएन साबत ने मंडलायुक्त, आईजी, डीएम, एसएसपी व रेलवे अधिकारियों के साथ पूरे रूट का सघन निरीक्षण किया। इसके तहत वह सबसे पहले रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां राष्ट्रपति ने प्रेसिडेंशियल ट्रेन के रुकने वाले स्थान व उनके बाहर निकलने के रास्ते का निरीक्षण किया। इसके बाद वह रेलवे स्टेशन से श्रीरामजन्मभूमि जाने वाले मार्ग से होकर रामकथा पार्क पहुंचे और वहां का निरीक्षण कर सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम सुनिश्चित कराने को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

राष्ट्रपति के आगमन के दौरान उनके स्वागत से लेकर सुरक्षा तक के सभी इंतजाम की जानकारी लेने शनिवार को एडीजी जोन एसएन साबत अयोध्या पहुंचे। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर एक पर जहां महामहिम की प्रेसिडेंशियल ट्रेन ठहरेगी, का निरीक्षण किया। इस दौरान आईजी डॉ संजीव गुप्त ने उन्हें बताया कि राष्ट्रपति ट्रेन से उतरकर दिव्यांगों के लिए बनाए गए रैंप से होकर स्टेशन से बाहर निकलेंगेे। एडीजी ने उन रास्तों को भी परखा जहां से राष्ट्रपति गुजरेंगे। उन्होंने कहा कि रूट के रास्ते में घुमाव न हो और अतिथियों को ज्यादा पैदल भी न चलना पड़े। उन्होंने स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे इंतजाम के बारे में भी जानकारी हासिल की।
इसके बाद नयाघाट स्थित रामकथा पार्क भी गए, यहां पर राष्ट्रपति रामायण कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने आयोजन स्थल के सामने बनी अस्थाई झोपड़ियों व दुकानों को हटाने के निर्देश देते हुए काफिले के गुुजरने वाले रास्तों का भी भ्रमण किया। इसके बाद उन्होंने राम कथा संग्रहालय में अधिकारियों के साथ बैठक व श्रावण मेला को लेकर किए जा रहे इंतजामों की जानकारी भी ली। इस दौरान उनके साथ आईजी डॉ संजीव गुप्ता, मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल, डीएम अनुज कुमार झा, एसएसवपी शैलेष पांडेय, एडीएम सिटी वैभव शर्मा समेत रेलवे व प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें