फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में महामहिम के ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी

विज्ञापन
अयोध्या में थीम सांग की शूटिंग करती गायिका मालिनी अवस्थी। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 अगस्त को अयोध्या आ रहे हैं। उनके स्वागत की ऐतिहासिक रूपरेखा तैयार हो रही है। प्लान इस तरह बनाया जा रहा है कि राष्ट्रपति का स्वागत रामनगरी की गरिमा के अनुकूल हो। इसके लिए प्रख्यात गायिका मालिनी अवस्थी द्वारा एक थीम सांग जन-जन के प्रभु राम...तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने मंगलवार को रामनगरी के हेरिटेज स्थलों पर इस गाने की शूटिंग की है। इसके अलावा रामकथा पार्क में राष्ट्रपति रामायण गान भी सुनेंगे। रेलवे स्टेशन से लेकर नयाघाट मुख्य मार्ग व हनुमानगढ़ी, रामजन्मभूमि क्षेत्र को राष्ट्रपति के स्वागत के लिए सजाया संवारा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रेसिडेंशियल ट्रेन से 29 अगस्त को अयोध्या पहुंचेंगे।
वे सबसे पहले हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन करेंगे। राष्ट्रपति राममंदिर निर्माण कार्य को भी देखेंगे। यहां उनके द्वारा पौधरोपण भी किया जा सकता है। इसके बाद राष्ट्रपति रामकथा पार्क में 16 जिलों में शुरू होने जा रहे रामायण कॉन्क्लेव का भी उद्घाटन करेंगे। इसके लिए रामकथा पार्क को भव्यता प्रदान की जा रही है। पूरे पार्क को सजाया-संवारा जा रहा है।
विज्ञापन

दीवारों पर रामकथा की थीम अंकित की जा रही है। यहां पहुंचने पर मालिनी अवस्थी द्वारा अयोध्या में रिकॉर्ड किए गए थीम सांग जन-जन के प्रभु राम...के माध्यम से उनका स्वागत किया जाएगा। इस थीम सांग के जरिए राष्ट्रपति के समक्ष अयोध्या की पौराणिकता की एक झलक भी प्रस्तुत की जाएगी।
मालिनी अवस्थी अपने सुरों से इस थीम सांग के जरिए अयोध्या के पौराणिक, हेरिटेज स्थलों राम की पैड़ी, सरयू घाट, नागेश्वरनाथ, कनक भवन, हनुमानगढ़ी , रामलला सहित अन्य धार्मिक स्थलों की महत्ता बयां करेंगी। अयोध्या में थीम सांग की शूटिंग कर रही सुप्रसिद्ध गायिका मालिनी अवस्थी ने कहा कि भगवान श्रीराम का मंदिर भारतवर्ष के एक-एक व्यक्ति के हृदय में अनंत काल से है।
आज यह मंदिर बन रहा है। इसकी प्रशंसा के लिए कोई शब्द नहीं है। मैं उनमें से हूं जो राम मंदिर की प्रतिदिन प्रतीक्षा करती रही हूं। मैं यही कह सकती हूं कि हर सनातन आस्था वाले भारतीय हिंदू के लिए चाहे वह विश्व के किसी भी कोने में हों राममंदिर का निर्माण अत्यंत सुखद क्षण है। बताया कि हमारे पूर्वजों के बलिदान के स्वरूप सदियों की आकांक्षा तृप्त हो रही है।
राममंदिर निर्माण से अयोध्या के गौरव की पुर्नस्थापना हो रही है। यह अत्यंत उत्साह का विषय है। बताया कि 29 अगस्त को अयोध्या आ रहे राष्ट्रपति के स्वागत के लिए सरकार के निर्देश पर वह एक थीम सांग तैयार कर रही हैं। इस गीत के जरिए अयोध्या की पौराणिकता की झलक राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें