अयोध्या। पावर कॉर्पोरेशन ने 10 हजार से ऊपर के बड़े बकाएदारों का वसूली अभियान तेज कर दिया है। दो दिन चले सघन अभियान 60 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटने के साथ 9 उपभोक्ताओं के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत दर्ज कराया है।
बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी फेसू प्रथम के पंकज तिवारी ने बताया है कि शहर में 10 हजार से बड़े बकाएदारों के विरुद्ध अभियान चल रहा है।
इसी के तहत सिविल लाइन उपकेंद्र के उपभोक्ता रचना सिंह, संजय सिन्हा, जाईद अहमद, अहमद अली, मनीष कुमार खरे, कामानी देेवी, नरेंद्र विश्वकर्मा,, विनय कुमार व मंजू सिंह समेत आदि बकायेदारों पर कोतवाली फैजाबाद में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
इसके अलावा सिविल लाइन, नियांवा व लालबाग उपकेंद्र के 60 उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे गए हैं। साथ ही चार लाख रुपए की राजस्व वसूली की गई है।