फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ अप्रैल को कलेक्ट्रेट से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। विधान परिषद चुनाव में मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां आठ अप्रैल को कलेक्ट्रेट से रवाना होंगी। मतदान नौ अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम को चार बजे तक होगा। दोनों जिलों में कुल 21 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी/रिटर्निंग अफसर नितीश कुमार ने बताया कि मतपत्र डबल लॉक से निकाल कर आठ अप्रैल को पोलिंग पार्टियों को दिए जाएंगे। मतपेटिकाओं को पीठासीन अधिकारियों से प्राप्त कर डबल लॉक में नौ अप्रैल को मतदान के बाद रखा जाएगा।
पोलिंग पार्टियां कलेक्ट्रेट सभाकक्ष से रवाना होंगी। यहीं पर इनकी वापसी भी होगी। उन्होंने निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं सतर्कता के साथ संपन्न कराने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सभी मतदेय स्थलों का निर्माण सात अप्रैल तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के लिए निर्देश जारी किया है। उन्होंने बताया कि दोनों जिलों अयोध्या व अंबेडकरनगर में कुल 21 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
यहां बनाए जा रहे मतदान केंद्र
जनपद अयोध्या में क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन मवई, रुदौली, अमानीगंज, मिल्कीपुर, हैरिग्टनगंज, तारुन, बीकापुर, मसौधा, सोहावल, पूरा बाजार, मया बाजार व जिला पंचायत कार्यालय भवन अयोध्या।
विज्ञापन

जनपद अंबेडकरनगर में कार्यालय क्षेत्र पंचायत कटेहरी, अकबरपुर, भीटी, जलालपुर, भियांव, बसखारी, टांडा, रामनगर व कार्यालय क्षेत्र पंचायत जहॉगीरगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें