फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 साल पहले मर चुके व्यक्ति को भी पुलिस ने बना दिया आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के गुंधौर गांव में युवक की हत्या के बाद पुलिस टीम पर हुए पथराव व उपद्रव के मामले में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। पुलिस ने 28 नामजद समेत 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

इसमें वह व्यक्ति भी नामजद आरोपी बनाया गया है जिसकी करीब 27 वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस की इस कार्यशैली की चर्चा सोमवार को क्षेत्र में तेज रही। थाना प्रभारी ने जांच करने की बात कही है।
मालूम हो कि सात जून को गुंधौर गांव निवासी युवक अर्जुन यादव (25) की उसके चाचा ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। अगले दिन पीड़ित पक्ष के लोगों ने सड़क जाम करके प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस बीच कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव करते हुए हमला कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी बल प्रयोग किया। जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें भी आईं।
पुलिस ने मामले में 28 नामजद और 50 अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमला सहित गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। जिसमें करीब 12 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भी भेजा जा चुका है।
पुलिस द्वारा नामजद दर्ज किए गए आरोपियों की सूची में 23वें क्रमांक पर द्वारिका प्रजापति, निवासी वासुदेवपुर, कोतवाली बीकापुर का नाम भी शामिल है, जिनकी मौत करीब 27 साल पहले होना बताया जा रहा है।
ग्राम प्रधान रामपाल वर्मा ने बताया कि द्वारिका प्रजापति की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। बहू पार्वती देवी ने बताया कि उनके ससुर द्वारिका प्रजापति की मौत 1995 में बीमारी के चलते हो चुकी है।
एफआईआर की सूची में नाम होने से वह भी अचंभित हैं। बताया कि द्वारिका प्रजापति के तीन पुत्र हैं, जो काफी समय से रोजी-रोटी के सिलसिले परदेस में रहते हैं। प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी मामला संज्ञान में नहीं है, जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें