अयोध्या। वन विभाग के चार दिवसीय वृहद पौधरोपण अभियान की शुरुआत आज (मंगलवार) से होगी। अयोध्या में इसका शुभारंभ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। वह सुबह 10 बजे ग्राम विकास संस्थान डाभासेमर के परिसर में पौधरोपण करेंगे।
इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद लल्लू सिंह, जनपद के सभी विधायक गण, वन संरक्षक, जिलाधिकारी नितीश कुमार, प्रभागीय वन अधिकारी शीतांशु पांडेय, सीडीओ अनीता यादव भी मौजूद रहेंगे।
इस बार जनपद में 40.99 लाख पौधों के रोपण की तैयारी है। इसमें 157 स्थानों पर एक हजार सात हेक्टेयर भूमि पर 16.30 लाख पौधे वन विभाग द्वारा वन क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। वर्षा ऋतु में प्रति वर्ष वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाता है।
इसी क्रम में इस वर्ष जिले में 40.99 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए वन विभाग ने जिले की 26 पौध शालाओं से संबंधित विभागों को पौधों का वितरण कर दिया गया है।
उप प्रभागीय वनाधिकारी केएन सुधीर ने बताया कि इस वर्ष भी वृहद पौधरोपण की तैयारी है। वन विभाग की 26 नर्सरियों में रामायण कालीन पौधों के अलावा फलदार, औषधीय सहित विभिन्न प्रजातियों के 56 लाख 23 हजार पौधे तैयार किए गए थे।
इन्हें संबंधित विभागों को आवंटित कर दिया गया है। बताया कि चार दिवसीय यह अभियान 5, 6, 7 जुलाई व 15 अगस्त को मनाया जाएगा।