फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल की कीमत सौ पार, वाहन चालकों के छूटे पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। एक सप्ताह से पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अयोध्या में मंगलवार को पेट्रोल का दाम सौ रुपये पार गया। एक सप्ताह में पेट्रोल व डीजल के दाम में छह बार वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को पेट्रोल 100.30 व डीजल 91.88 रुपये प्रति लीटर की दर से मिला। इस तरह एक सप्ताह में पेट्रोल चार रुपये व डीजल 4.10 रुपये महंगा हुआ। पेट्रो पदार्थों की मूल्य में जारी वृद्धि का असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि पहले लगातार दो वर्षों तक कोविड-19 महामारी के कारण उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हो चुका है। कोविड महामारी के दौरान लोगों का रोजगार, कारोबार भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

वहीं अब फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से उन्हें और परेशानी बढ़ेगी। उनका कहना है कि पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से परिवहन का खर्च बढ़ जाता है। जिसका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से असर लोगों की जेबों पर ही पड़ता है।
लोगों का कहना है कि जिस गति से कीमतें बढ़ रही हैं, उसे देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि यह कहां जाकर स्थिर होगी। अयोध्या के गद्दोपुर निवासी आलोक सिंह ने बताया कि वर्तमान में वाहन लोगों की दिनचर्या का जरूरी हिस्सा बन चुका हैं।
ऐसे में पेट्रोल की लगातार बढ़ रही कीमतों से आर्थिक नुकसान हो रहा है। सरकार को जल्द से जल्द पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों पर नियंत्रण करना चाहिए।
पूरा बाजार निवासी लाल साहब ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने का असर दैनिक उपयोग की लगभग सभी चीजों पर पड़ेगा। कीमतें बढ़ने से महंगाई बढ़ने के साथ-साथ आमजन की परेशानियां भी बढ़ेंगी।
रीडगंज निवासी शमशाद ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण गुजारा करना मुश्किल होता जा रहा है। यदि इसी प्रकार के हालात रहे तो आने वाले दिनों में वाहन चलाना भी मुश्किल हो जाएगा।
मोदहा निवासी शनि सिंह ने कहा कि सरकार को पेट्रो पदार्थों की कीमत पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। जिस तरह से रोज दाम बढ़ रहे हैं, ऐसा में यह कहां स्थिर होगा, यह कहना बहुत मुश्किल है।
विज्ञापन

पेट्रोल 100.30 रुपये प्रति लीटर
डीजल 91.88 रुपये प्रति लीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें