फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर घायल हुआ यात्री, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कैंट कोतवाली क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी गद्दोपुर के निकट ट्रेन से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सहादतगंज के पार्षद संतोष सिंह ने शनिवार रात पुलिस को सूचना दिया कि एक व्यक्ति डिफेंस कॉलोनी, गद्दोपुर के पास रेलगाड़ी से नीचे गिरकर गंभीर घायल हालत में रेलवे लाइन के बगल पड़ा हुआ है।
सूचना पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
कैंट प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि घायल यात्री की पहचान तबरेज खान (30) पुत्र ऐनुल खान निवासी निसारपुर, थाना कोतवाली नगर, जनपद मऊ के रूप में हुई है। शव का पंचनामा करवा के पोस्टमार्टम करवाया गया है। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों को शव सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें