फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल प्रशासन के रवैये से परमहंसाचार्य नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। तपस्वी छावनी के महंत जगद्गुरु परमहंसाचार्य को ताजमहल परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। महंत बुधवार को आगरा में ताजमहल का दीदार करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

प्रवेश न देने से नाराज परमहंसाचार्य ने ताजमहल प्रशासन पर गहरी नाराजगी जताई थी। अयोध्या पहुंचे परमहंसाचार्य का आरोप है कि भगवा वस्त्र और धर्म दंड के वजह से ताजमहल में उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया गया।
उन्होंने कहा कि वहां मौजूद धर्म विशेष के लोगों के इशारे पर ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों ने उनके साथ बदसलूकी की। यही नहीं उन्होंने साथ में मौजूद अनुयायी का मोबाइल छीन कर फोटो और वीडियो डिलीट करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

परमहंसाचार्य का दावा है कि पुरातत्व विभाग के चीफ आरके पटेल ने घटना के लिए माफी मांगी है। इसके साथ ही ताजमहल के दीदार करने का निमंत्रण भी दिया है।
कहा कि पुरातत्व विभाग के चीफ ने दावा किया है कि अगर धर्म दंड लोहे का नहीं है तो वह ताजमहल में ले जाया जा सकता था। उन्होंने भगवा वस्त्र में ही धर्म दंड के साथ ताजमहल में जाने देने की बात कहीं है।
परमहंसाचार्य ने अपने अनुयायियों से अपील की है कि 5 मई को सुबह 11 बजे सभी सनातन धर्मावलंबी शिष्य ताजमहल पहुंचें। वह अब ताजमहल का दीदार करने अपने अनुयायियों के साथ जाएंगे। परमहंसाचार्य ने चेतावनी दी कि यदि इस बार रोका गया तो ताजमहल के गेट पर आमरण अनशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें