फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना चेकिंग बाहरी वाहनों को अयोध्या में प्रवेश नहीं

विज्ञापन
अयोध्या-सीमाओं की सुरक्षा व्यवस्था को परखते डीएम व एसएसपी - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। आगामी श्रावण मेला को लेकर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व एसएसपी शैलेश पांडेय ने सोमवार को अयोध्या क्षेत्र व बार्डर पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था को परखा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बैरियरों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को अयोध्या में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों को चेकिंग के उपरांत ही अयोध्या में प्रवेश देने के निर्देश दिए।
श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि से अयोध्या में प्रांतीय श्रावण मेला की शुरूआत होती है। करीब एक पखवारे तक चलने वाला यह मेला श्रावण पूर्णिमा (रक्षा बंधन) पर समाप्त होता है।
विज्ञापन

इस मेले में अयोध्या के आसपास के जिलों के लाखों श्रद्धालु अयोध्या आते हैं। इसको लेकर सोमवार को डीएम व एसएसपी ने अयोध्या मेला क्षेत्र का भ्रमण किया।
इस दौरान वह गोंडा व बस्ती जिले की सीमाओं पर भी गए और वहां लगे बैरियर पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए कि बिना चेकिंग के किसी भी प्रकार के वाहन को अयोध्या में प्रवेश की अनुमति न दी जाए।
साथ ही संदिग्ध दिखने वाले व्यक्ति की आईडी व वाहनों के कागजात भी चेक किए जाए। डीएम व एसएसपी ने अयोध्या के श्रीराम चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट स्थापना के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने प्लांट स्थापना हेतु किए जा रहे सिविल वर्क को मैनपावर बढ़ाकर शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सत्येंद्र सिंह ने बताया कि वार्डों में बेड तक पाइप लाइन का कार्य पूर्ण है। जिलाधिकारी ने प्लांट को आज ही इंस्ट्राल कराकर बेड तक ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें