फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना का फर्जी लेफ्टिनेंट बनकर लोगों को ठगने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
अयोध्या-कोतवाली कैंट में बरामद कार्ड - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
सेकेंड लीड
विज्ञापन

सेना का फर्जी लेफ्टिनेंट बनकर लोगों को ठगने वाला गिरफ्तार
-मिलिट्री इंटेलीजेंस की सूचना पर कैंट पुलिस ने आरोपी को दबोचा
-आरोपी के पास से कई तरह की सेना की वर्दी व अन्य सामान बरामद
फोटो-25,26
संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। थाना कैंट पुलिस व एसओजी टीम ने मिलिट्री इंटेलीजेंस की सूचना पर अपने आपको सेना का लेफ्टिनेंट बताकर लोगों को ठगने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्य प्रदेश का रहने वाला है।
सीओ सिटी/एएसपी पलाश बंसल ने बताया कि मिलिट्री इंटेलीजेंस ने जनपद पुलिस को सूचना दी कि फैजाबाद शहर में एक व्यक्ति फर्जी सेना की वर्दी पहन अपने आपको सेना का लेफ्टिनेंट बताकर लोगों को बेवकूफ बना उन्हें ठग रहा है। सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए थाना कैंट प्रभारी अरुण प्रताप सिंह व एसओजी टीम को लगाया गया था।
विज्ञापन

टीम ने सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर सहादतगंज बैरियर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सौरभ सिंह उर्फ दीपू निवासी भवनपुरा, थाना फूप, जिला भिंड, मध्य प्रदेश के रूप में हुई। आरोपी के पास से कई प्रकार की सेना की फर्जी वर्दी, बेल्ट, स्टार, फ्लैप बैज, नेम प्लेट, रीबन पैराविंग, जंप इंडीकेटर, कौम्बेड, फ्रीफालर बलिदान बैच, स्पेशल फोर्स डोरी बिना सीटी की, ब्लैक जूता, कैप, सेना की फर्जी आईडी कार्ड व एक मोबाइल बरामद हुआ।
विज्ञापन

सीओ सिटी/एएसपी ने बताया कि आरोपी सौरभ सिंह द्वारा अपने आपको लेफ्टिनेंट बताकर लोगों को अपने विश्वास में लेकर धोखाधड़ी करके बेवकूफ बनाकर धन उगाही करता था। उसके पास से बरामद फोन से पता चला कि उसने फर्जी तरीके से फोटो को एडिट कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इन फोटो में वह सेना के हथियारों के साथ वह कई राजनेताओं के भी साथ दिख रहा है। बताया कि आरोपी के कई लड़कियों से संबंध भी होने की बात सामने आई है, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी का चालान कर दिया गया है।

अयोध्या-कोतवाली कैंट में पत्रकारों से वार्ता करते सीओ सिटी/एएसपी- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-कोतवाली कैंट में वर्दी के साथ मौजूद आरोपी- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-कोतवाली कैंट में बरामद वर्दी- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें